पहली बार रुपया डालर के मुकाबले 83 के स्तर को पार कर गया। मंगलवार को यह 82.40 के स्तर पर बंद हुआ था लेकिन बुधवार को 61 पैसे कमजोर होकर 83.01 पर बंद हुआ। विशेषज्ञों के मुताबिक बाजार में रिजर्व बैंक की सक्रियता हाल के दिनों में बढ़ी है, इसके बावजूद रुपये की गिरावट को संभाला नहीं जा सका। ताजी गिरावट के लिए वजहें पुरानी ही हैं। पूरी दुनिया की मुद्राओं के सापेक्ष डालर मजबूत हो रहा है।
जानकार बताते हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों में अस्थिरता और पूरी दुनिया में निवेशकों का टूटता भरोसा दो अन्य वजहें हैं जो रुपये के मूल्य पर असर डाल रहे हैं। रिजर्व बैंक की तरफ से कोशिश यह हो रही थी कि रुपये को कुछ समय तक 82.50 के स्तर के आसपास रखा जाए। इसकी कोशिश भी हुई और कुछ नतीजे भी सामने आए।
सोमवार को डालर के मुकाबले रुपया सिर्फ 11 पैसे और मंगलवार को सिर्फ 10 पैसे कमजोर हुआ। हालांकि एक बार रुपया जब 82.50 के स्तर से ऊपर हो गया तो केंद्रीय बैंक की तरफ से भी इसे फिलहाल थामने की चेष्टा नहीं की गई और नतीजा यह हुआ कि एक दिन में 61 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। रिजर्व बैंक पहले ही आधिकारिक तौर पर कह चुका है कि वह अपनी तरफ से रुपये का कोई स्तर तय नहीं करना चाहता। उसकी चिंता बस यह है कि अचानक रुपये में कोई बड़ी गिरावट नहीं हो।
रुपये को थामने की कोशिश में रिजर्व बैंक को विदेशी मुद्रा भंडार से डालर खर्च करना पड़ता है। अप्रैल, 2022 के बाद से देश के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आने के पीछे एक वजह यह भी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...