रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की अप्रत्याशित जीत की बात कही। राजनांदगांव सीट से भूपेश बघेल के विरोध में उठ रही आवाज पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि हर सीट पर कई दावेदार हैं, पार्टी एक व्यक्ति को टिकट देती है। जाहिर है, कई बार चुनाव के समय नाराजगी सामने आती है। कोई पार्टी अनुशासन से बाहर टिप्पणी करेगा तो कार्रवाई होगी। जहां तक शिकायतों की बात है तो मैं सबकी बात सुनूंगा। पायलट ने इलेक्टरल बॉन्ड पर हो रही सियासत पर कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड को सुप्रीम कोर्ट ने अवैध घोषित किया है। राहुल गांधी ने कहा कि यह वसूली का तंत्र बन गया है। दुनिया ने पहला प्रकरण देखा जब सरकार के तंत्र के तहत ऐसा व्यापक घोटाला हुआ है। भाजपा के खातों को सीज किया जाना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के खाते सीज किया जा रहा है। देश में स्वतंत्र पारदर्शी चुनाव करने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है, निर्वाचन आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए। पायलट ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड्स की नीति और नियत में फर्क आया है।
प्रत्याशियों की लिस्ट जल्द
वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची की घोषणा पर पायलट ने कहा कि कुछ सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। कुछ सीटों पर घोषणा बची है। नामों पर सीईसी का मंथन हो चुका है और जल्द बचे हुए नाम पर घोषणा कर दी जायेगी। पायलट ने कहा कि प्रत्याशियों का प्रचार बढ़िया चल रहा है। इस बार परिणाम अप्रत्याशित आने वाले हैं।
कांग्रेस को कमजोर करने की साजिश
पायलट ने कहा कि कांग्रेस एक प्रमुख विपक्षी दल है। कांग्रेस के साथ जिस तरह का बर्ताव केंद्र का हो रहा है वह अब तक तय हो चुका है, कि भाजपा डरी हुई है। भारी मात्रा में पैसों को जब्त करना, 32 साल पुराने आयकर प्रकरण का कोई केस थमा देना, बहाने बाजी कर आर्थिक रूप से कांग्रेस पार्टी को एक प्लेयिंग फील्ड न देना, यह आचार संहिता के साथ नैतिकता का उल्लंघन है।
निर्वाचन से निवेदन है कि इस प्रकार की कार्रवाई पर रोक लगाई जानी चाहिये। इस तरह से काम करना और प्रतिशोध की भावना से काम करना लोकतंत्र को कमजोर करने के बराबर है। 10 साल से विपक्ष की जिम्मेदारी कांग्रेस निभा रही है। आज चुनाव का समय आया तब जानबूझकर बदले की भावना से कांग्रेस कमजोर करने का काम भाजपा कर रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...