Google Analytics Meta Pixel संजय राउत ने बढ़ाईं शिवसेना और भाजपा के बीच दूरियां - Ekhabri.com

संजय राउत ने बढ़ाईं शिवसेना और भाजपा के बीच दूरियां

पार्टी में विद्रोह के बाद शवसेना नेताओं द्वारा बागियों को गद्दार साबित करने की कोशिश चल रही है, लेकिन बागी शिंदे गुट महाराष्ट्र की जनता को बार-बार यह संदेश देना चाह रहा है कि 2019 का विधानसभा चुनाव शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन करके लड़ा था। दोनों दलों के बीच दूरी बढ़ाने का काम संजय राउत ने किया। शिंदे गुट ने एक पत्र के जरिये शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से फिर आग्रह किया है कि महाराष्ट्र की जनता ने जिस गठबंधन को चुनकर भेजा था, उसे वे पुन: पुनर्जीवित करें।
शिंदे गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने चार पेज का एक पत्र लिखकर शिवसेना-भाजपा गठबंधन की कुछ पुरानी बातें याद दिलाई हैं। उन्होंने लिखा है कि शिवसेना-भाजपा का गठबंधन बहुत पुराना है। 2014 में गठबंधन में रहकर ही शिवसेना लोकसभा की 18 सीटें जीतने में कामयाब रही। उस समय शिववसेना की ताकत थी, लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं उद्धव ठाकरे की मेहनत के कारण यह संभव हो सका। हमने विधानसभा चुनाव भी साथ लड़ने की सोची थी, लेकिन सिर्फ चार सीटों पर फैसला न हो पाने के कारण गठबंधन टूट गया।
इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या भाजपा के राज्यस्तरीय किसी नेता ने हमारे आदर्श शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे पर कभी कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की, लेकिन संजय राउत ने केंद्र की भाजपा सरकार पर टीका-टिप्पणी शुरू कर दिया। मतलब केंद्र में मंत्री पद भी लेना है, मोदी के मंत्रिमंडल में भी रहना है, राज्य सरकार में भी घटक दल की भूमिका निभानी है, और मोदी पर जहर भी उगलते रहना है। यानी दोनों दलों के बीच दूरी बढ़ाने का काम शुरू किया गया। हम सभी विधायकों ने इस मुद्दे पर अपने नेतृत्व (उद्धव ठाकरे) से बार-बार चर्चा की। लेकिन संजय राउत की यह भाषा कायम रही।  धीरे-धीरे शिवसेना की राजनीतिक दिशा बदलने लगी। ये बदलाव शिवसेना को बढ़ाने के लिए होता, हिंदुत्व के विचार को बढ़ाने के लिए होता, तो माना जा सकता था। लेकिन यहां तो विचारों से ही समझौता किया जाने लगा।
केसरकर लिखते हैं कि जिस कश्मीर मुद्दे पर बालासाहब ठाकरे ने अपनी भूमिका हमेशा स्पष्ट रखी, उसी कश्मीर में जब अनुच्छेद 370 हटाया गया, तो हमारे नेता बोले तक नहीं। क्या हम इस स्थिति में पहुंच गए है? सोनिया गांधी और शरद पवार को खुश् करने के लिए हम अपना आत्मसम्मान भी खो बैठे। सरकार बनने पर सभी महत्वपूर्ण विभाग कांग्रेस-राकांपा के पास चले गए। दाऊद से संबंध रखनेवाले एक मंत्री का बचाव कैसे किया जा रहा है सब देख रहे हैैं। यहां तक कि राज्यसभा चुनाव में भी इस दल ने शिवसेना उम्मीदवार को हरवा दिया। तब भी हम सहन कैसे करते रहें?
संजय राउत पर बरसते हुए केसरकर कहते हैं कि जो कभी जनता द्वारा नहीं चुने गए, वो संजय राउत पार्टी को खत्म करने निकल पड़े हैं। वे शरद पवार के करीबी हो गए हैं। केसरकर राउत को संबोधित करते हुए कहते हैं कि शिवसेना को आप भाजपा से दूर कीजिए, कोई दिक्कत नहीं। लेकिन शिवसेना को हिंदुत्व से ही दूर ले जाओगे तो हम कैसे बर्दाश्त करेंगे।
उद्धव ठाकरे और हम लोगों के बीच दूरी बढ़ाने का काम संजय राउत ने किया है। राकांपा के बड़े नेताओं ने संजय राउत के कंधे पर बंदूक रखकर हम लोगों को मारने का काम किया है। हम लोग आज भी शिवसेना के साथ हैं। शिवसेना व हमारे नेता उद्धव ठाकरे हमारे आग्रह पर विचार करें, एवं जिस गठबंधन को महाराष्ट्र की जनता ने चुनकर भेजा था, उसे पुनर्जीवित करें।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

148 केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचा बारहवीं हिंदी परीक्षा का प्रश्न पत्र

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...

बिहान योजना से खीरा खेती कर सुभद्रा बनीं लखपति दीदी

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *