मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में एक अद्भुत न्यारा पर्यटको को देखने को मिला। यहां एक तेंदुए ने एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग मार कर हवा में बंदर का शिकार किया। इस अद्भुत नजारे को एक गाइड द्वारा अपने कैमरे में कैद कर लिया और इंटरनेट मीडिया में इस वीडियो के आने के बाद इसे काफी देखा जा रहा है।
पीटीआर में अब इस तरह के नजारे देखना पर्यटकों के लिए बहुत ही आसान हो गया है। यहां बाघों की संख्या 70 से अधिक हो गई है तो वही तेंदुए की संख्या भी मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा है। मध्य प्रदेश में सिर्फ पन्ना टाइगर रिजर्ब के जंगलों में तेंदुए आसानी से देखे जा सकते हैं।
तेन्दुओं के बारे में कहा जाय है कि ये बहुत शर्मीले होते हैं और सामने नहीं आते झाड़ियों और पेड़ की टहनियाँ इनकी छिपने की सबसे अच्छी जगह होती हैं, लेकिन पन्ना टाइगर रिजर्व में तेंदुए की संख्या अधिक होने के कारण यह पर्यटकों को अक्सर नजर आ जाते हैं।
आसानी से होते हैं अब बाघ के दीदार
पन्ना टाइगर रिजर्व मैं एक समय ऐसा भी आया था जब पर्यटकों को बाघ देखने के लिए कई कई बार भ्रमण के लिए जाना पड़ता था और निराशा ही हाथ लगती थी। वर्तमान में बाघों की अच्छी खासी संख्या होने के कारण प्रतिदिन यहां भ्रमण करने आने वाले पर्यटकों को बाघों के दीदार आसानी से हो रहे हैं जिस कारण से इस टाईगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है और पीटीआर को अच्छा राजस्व मिल रहा है।
पन्ना टाइगर रिजर्व वर्ष 2009 में बाघ विहीन हो गया था तब यहां बाघ पुनर्स्थापना योजना के तहत अन्य टाइगर रिजर्व से बाघ और बाघिन लाए गए थे और यह योजना इतनी सफल हुई थी इस टाइगर रिजर्व का नाम देश सहित पूरे विश्व में जाना जाने लगा।










