Google Analytics Meta Pixel एशियन गेम्स में संजू देवी का जलवा, अरुण साव ने वीडियो कॉल पर दी बधाई   - Ekhabri.com

एशियन गेम्स में संजू देवी का जलवा, अरुण साव ने वीडियो कॉल पर दी बधाई  

रायपुर। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य संजू देवी को उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने वीडियो कॉल के माध्यम से बधाई दी। उन्होंने संजू देवी की शानदार उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत, संघर्ष और खेल के प्रति समर्पण ने पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

 

अरुण साव ने बातचीत के दौरान संजू देवी से कहा कि आपने देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का भी मान बढ़ाया है। आपकी सफलता प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने संजू देवी को भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन जारी रखने और प्रदेश व देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संजू देवी की स्वर्णिम उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, समर्पण और खेल के प्रति जुनून का परिणाम है। उनकी सफलता खासतौर पर उन बेटियों के लिए प्रेरणादायी है, जो खेल के क्षेत्र में अपना करियर बनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देख रही हैं।

 

बातचीत के दौरान संजू देवी ने अपनी सफलता में राज्य सरकार और खेल विभाग से मिले सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से खिलाड़ियों को मिल रहा समर्थन उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने और अपने खेल को लगातार निखारने के लिए प्रेरित करता है।

 

कोरबा की रहने वाली संजू देवी बिलासपुर स्थित बहतराई खेल अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। भारतीय महिला कबड्डी टीम की महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की तीसरी बड़ी स्वर्णिम उपलब्धि है।

Read Also  मुख्यमंत्री ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत लगाया नीम का पौधा

 

इससे पहले संजू देवी कबड्डी विश्व कप और एशियन चैंपियनशिप में भी भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। उनकी लगातार सफलताओं ने छत्तीसगढ़ को खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *