रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनका सीधा असर राज्य के लोगों, निवेशकों और विभिन्न वर्गों पर पड़ेगा।
शहीद की पत्नी को DSP पद पर अनुकंपा नियुक्ति
सुकमा जिले में 9 जून 2025 को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुए बम विस्फोट में शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे की अदम्य वीरता को सम्मानित करते हुए उनकी पत्नी स्नेहा गिरेपूंजे को राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई।
सौर ऊर्जा नीति में संशोधन, निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदा
राज्य सरकार ने पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता घटाने और सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा नीति में बड़े बदलाव किए हैं।
संशोधित नीति अब 2030 तक लागू रहेगी।
सौर ऊर्जा परियोजनाओं को राज्य औद्योगिक नीति के तहत प्राथमिकता उद्योग का दर्जा दिया जाएगा।
निवेशकों को कई रियायतें और प्रोत्साहन मिलेंगे, जैसे:
ब्याज पर अनुदान
पूंजी लागत पर अनुदान (सूक्ष्म उद्योग)
जीएसटी प्रतिपूर्ति (लघु, मध्यम और बड़े उद्योग)
बिजली और स्टाम्प शुल्क में छूट
भूमि बैंक से जमीन लेने पर शुल्क में रियायत
अनुसूचित जाति, जनजाति, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और तृतीय लिंग समुदाय के उद्यमियों को जमीन के प्रीमियम में छूट
मेगा और अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए विशेष पैकेज
रीता शांडिल्य बनीं लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष
लोक सेवा आयोग की सदस्य और कार्यकारी अध्यक्ष रीता शांडिल्य को आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने का निर्णय कैबिनेट बैठक में लिया गया।
मीडिया कर्मियों की पेंशन राशि दोगुनी
छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त वरिष्ठ मीडिया कर्मियों को दी जाने वाली सम्मान राशि अब 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। इस घोषणा का जिक्र 2025-26 के बजट में किया गया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...