Google Analytics Meta Pixel कोरोना काल में मदद पहुँचाने में स्काउट गाइड भी पीछे नहीं - Ekhabri.com

कोरोना काल में मदद पहुँचाने में स्काउट गाइड भी पीछे नहीं

रायपुर। विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण छत्तीसगढ़ में 24 मार्च से लॉकडाऊन की घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गई ।

इस लॉकडाऊन अवधि में भी मज़दूरों को दो वक्त का भोजन मुहैया हो, वे भूखे न रहें – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच के अनुरूप सत्यनारायण शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारत स्काउट गाइड ने सूखे खाद्यान्न वितरण की योजना बनाई गई और अमलीजामा पहनाने की जिम्मेदारी स्काउट गाइड को सौंपी गई।

फलस्वरूप राज्य में लॉकडाउन के शुुरुआती दौर से ही 23 दिन तक लगातार लगभग 24 लाख रुपये के 7000 सूखा खाद्यान्न पैकेट ज़रूरतमंद नागरिकों में वितरित किया गया।

भारत स्कॉउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ रायपुर ने कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुँचाने की इस महती जिम्मेदारी को शिक्षा विभाग के स्थानीय जिला शिक्षा कार्यालय के साथ मिलकर सफलतापूर्वक निभाई है।

उल्लेखनीय है कि ये खाद्यान्न पैकेट ‘डोनेशन आन व्हील्स’ जिला प्रशासन के माध्यम से ऐसे जरूरत मंद लोगों तक पहुँचाया गया।

इसके अलावा जिले के चार विकासखंडों – धरसींवा, तिल्दा, आरंग व अभनपुर में क़रीब 4300 मास्क स्काउट गाइड रोवर रेंजर एवं लीडर्स द्वारा 23 मार्च से 26 मई के बीच वितरण किया गया।

भारत स्कॉउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ रायपुर जिला के मुख्य आयुक्त सुरेश शुक्ला ने एक पत्रकारवार्ता में बताया है कि “भारत स्कॉउट्स एवं गाइड्स की पहचान ही राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत, जनजागरूकता व सेवाभावी कामों के लिए है।” किसी भी परिस्थितियों में वे सजगता से ऐसे कामों के निवर्हन के लिए तत्पर रहते हैं। गाइड सीमित संसाधन एवं विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला के मंत्र पर काम करती आई है। इसका आदर्श वाक्य है मुस्कुराते रहा, कोशिश, तैयार और सेवा।

Read Also  सरकार का बड़ा निर्णय: अन्य राज्यों से वापस आये छत्तीसगढ़ के प्रवासी व्यक्तियों को प्रति सदस्य मिलेगा 5 किलो निःशुल्क खाद्यान्न

भारत स्कॉउट्स एवं गाइड्स द्वारा बालक-बालिकाओं को प्रशिक्षत करने का मुख्य उद्देश्य है कि उनमें शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और आंतरिक शक्ति का विकास है जो राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय व स्थानीय स्तर पर उपयोगी सिद्ध हो सके।

कोरोना संक्रमण के बीच लॉकडाउन के दौरान 11अप्रैल से लगातार 3मई तक 23 दिन स्कॉउट गाइड फेलोशिप, शिक्षा विभाग रायपुर के साथ मिलकर लगभग 7 हजार राशन पैकेट (5 किलो चावल, 2 किलो आटा, आधा किलो दाल, आधा किलो बेसन व 1 किलो नमक) शासन को दिए।

प्रथम दिन वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत स्कॉउड्स एवं गाईड्स मान श्री सत्यनारायण शर्मा के हाथों इस अभियान की शुरूआत हुई। इसके बाद सर्व श्री मान शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम, डॉ. आलोक शुक्ला प्रमुख सचिव शिक्षा, संचालक लोक शिक्षण जितेंद्र शुक्ला, अजय तिवारी, अध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग छत्तीसगढ़, महिला समूह के द्वारा, पंकज शर्मा, महंत रामसुंदर दास, विधायक विकास उपाध्याय, विधायक कुलदीप जुनेजा विधायक विनोद चंद्राकर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार राजेश तिवारी, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम,मान विधायक,मान. अनिता शर्मा, मान.विधायक कुलदीप जुनेजा, डॉ. श्री भारतिदासन रायपुर कलेक्टर व श्री आरिफ शेख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदि ने खाद्यान्न वाहन को क्रमश: पखवाड़े भर अलग-अलग दिन उपस्थित रहकर हरी झंडी दिखाई।

22 वें दिन प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आर. पी. मंडल ने 700 पैकेट से लदी दो वाहनों को झंडी दिखा इस महती अभियान को समर्थन देकर हौसला बढ़ाया था। अंतिम दिवस 23 वें दिन पूर्व मुख्यसचिव विवेक ढाँढ ने वाहन को झंडी दिखा खाध्यन्न वित्तरण व्यवस्था की पूर्णाहुति दी।

इस नेक कार्य के लिए इन सभी ने भारत स्कॉउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ रायपुर के कार्यों की प्रशंसा की है ।

Read Also  नगर निगम गार्डन में लोगों ने सुना रेडियो वार्ता लोकवाणी

इस दरम्यान लोगों को कोविड-19 से सावधान करने के साथ ही कोरोना की प्रतिकृति बनाकर दो वाहनों में लोकगीत “कोरोना ल हराना है” के गाने के साथ पूरे रायपुर नगर में जागरुकता अभियान भी चलाया गया।

आने वाले समय में कोरोना काल के दौरान स्काउ्ट गाइड्स के बच्चों के माध्यम से स्कूल खुलने की स्थिति में जागरूकता अभियान चलाकर यह बताया जायेगा कि कोरोना का संकट अभी नियंत्रित है किन्तु टला नहीं हैं। इसलिए हम सभी को अतिरिक्त सावधानी बरतनी है और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करना है।

सोशल डिस्टेंस का पालन कैसे करना है? यह भी स्कूली विद्यार्थियों को बताया जायेगा, ताकि अधिकाधिक सुरक्षित रह सकें।

रायपुर जिले में कब, बुलबुल, स्कॉउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स यूनिट की अद्धतन जानकारी –

प्रायमरी स्कूल – कुल सरकारी स्कूल 757 में 94920 स्टूडेंट। गैर सरकारी स्कूल 188 में 122554 स्टूडेंट। कब यूनिट 311 में 7464 कब। 318 बुलबुल यूनिट में 7632 बुलबुल हैं।

मीडिल स्कूल –
कुल 461 सरकारी स्कूल में 68048 स्टूडेंट। 354 गैर सरकारी स्कूल में 57084 स्टूडेंट। 408 स्कॉउट यूनिट में 9792 स्कॉउट्स। गाइड – 379 यूनिट में 9096गाइड्स हैं।

हाईस्कूल –
कुल 58 सरकारी स्कूल में 46351 स्टूडेंट। 98 गैर सरकारी स्कूल में 31630 स्टूडेंट। 125 स्कॉउट यूनिट में 4000 स्कॉउट्स। गाइड – 140 यूनिट में 4480 स्कॉउट्स हैं।

हायर सेकेण्डरी स्कूल-
कुल 150 सरकारी स्कूल में 25993 स्टूडेंट। 229 गैर सरकारी स्कूल में 22041 स्टूडेंट। 218 रोवर यूनिट में 5232 रोवर्स। 239 रेंजर यूनिट में – 5736 रेंजर्स हैं।
ओपन यूनिट ओवर/रेंजर-
कुल यूनिट 16। 10 रोवर यूनिट में 240 रोवर्स। 6 रेंजर यूनिट में 120 रेंजर्स।
ओपर यूनिट स्कॉउड / गाइड

Read Also  Raipur News : पति से झगडे के बाद फांसी के फंदे पर झूली पत्नी, मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने बचाई जान, इलाज जारी…

कुल यूनिट 6। 3 स्कॉउट यूनिट में 96 स्काउट्स। 3 गाइड यूनिट में 96 गाइड्स हैं।

इस पूरे अभियान में मार्गदर्शन देने वाले मान सत्यनारायण शर्मा, विधायक मान शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम जी मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सभी विधायकों एवम सभी प्रेरणास्त्रोत सहयोगियों, जिला शिक्षा अधिकारी जी.एल. चन्द्राकर एवम धरसींवा विकास खण्ड के निजी शाला संचालकों ने खुले दिल से सहयोग किया।

भारत स्काउट गाइड रायपुर जिला संघ सभी सहयोगियों एवं प्रतिदिन की गतिविधियों को अखबारों चेनलों के माध्यम से जनता तक पहँचाने में लगे पत्रकार साथियों, प्रेस फोटोग्राफर एवं कैमरामैनों का आभार व्यक्त करता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *