बाजार नियामक सेबी ने वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जुलाई के दौरान 28 दिग्गज कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी दी है। इन आईपीओ के जरिये करीब 45 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। चालू वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक 11 कंपनियां आईपीओ के जरिये 33,254 करोड़ रुपये जुटा चुकी हैं। इसमें एक बड़ा हिस्सा करीब 20,557 करोड़ रुपये एलआईसी के आइपीओ का था। ये सभी इश्यू अप्रैल और मई में खुले थे। जून में एक भी आईपीओ नहीं आया। पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में 52 कंपनियों ने आईपीओ के जरिये 1.11 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे।
जिन कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी मिली है, उसमें लाइफस्टाइल रिटेल ब्रांड फैबइंडिया, फाक्सकान टेक्नोलाजी समूह और एफआइएच मोबाइल्स की सहायक कंपनी भारत एफआइएच, टीवीएस सप्लाई चेन साल्युशंस, ब्लैकस्टोन समर्थित आधार हाउसिंग फाइनेंस और मैकलियोड्स फार्मा एंड किड्स क्लिनिक इंडिया शामिल हैं। जून-जुलाई में 15 कंपनियों ने ड्राफ्ट पेपर फाइल किए हैं, जिसमें सुला विनेयार्ड्स, अलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स, उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक और साई सिल्क कालामंदिर शामिल हैं।
मर्चेंट बैंकरों के मुताबिक जिन कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी मिली है, उन्होंने अभी तक इसे लाने की तारीख घोषित नहीं की है। आनंद राठी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के डायरेक्टर और इक्विटी पूंजी बाजार के प्रमुख प्रशांत राव के मुताबिक बाजार की मौजूदा स्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, जिसके चलते मंजूरी मिलने के बाद भी कंपनियां इश्यू लाने के लिए सही समय का इंतजार कर रही हैं। मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स के एमडी और सीईओ अभिजीत तारे के मुताबिक बाजार में रिकवरी दिख रही है और मार्केट सेंटिमेंट भी बेहतर हो रहा है। ऐसे में अगले दो से तीन महीने में कुछ आइपीओ मार्केट में आ सकते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...