बलौदाबाजार। सरकारी नौकरी में आने के बाद बिना कारण छुट्टी मनाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरने वाली है। सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ऐसे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की स्थायी छुट्टी करने की तैयारी की है, जिसके लिए हाई स्पीड में ऐसे कर्मचारियों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं, जो काम पर कम, छुट्टी पर अधिक रहते हैं।
बलौदाबाजार जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने सभी विभाग के अधिकारियों को जिले के सभी ऐसे अधिकारी- कर्मचारियों के रिकॉर्ड पेश करने का आदेश दिया है, जो बिना कारण छुट्टी पर रहते हैं। जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को अगले तीन दिनों में रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने विभागों से 3 दिन के भीतर मांगी अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची
राज्य शासन के निर्देशानुसार लंबे समय से कार्य में अनुपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कलेक्टर दीपक सोनी ने सभी विभागों से 3 दिवस के भीतर विस्तृत जानकारी मांगी है, इसके लिए अलग से रिकॉर्ड खंगाले जा रहे है। यह रिकॉर्ड सरकार को भेजे जाएंगे, जहां से ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की हमेशा के लिए छुट्टी कर दी जाएगी।
जिला कलेक्टर ने बैठक में विभागीय कार्यों की कामकाज का रीव्यू किया
गौरतलब है कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय-सीमा के तहत विभागीय कार्यों की काम- काज की समीक्षा की। केंद्रीय सहित राज्य के महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए है।
अधिकारियों को जनता से मिली शिकायतों को जल्द निपटाने के दिए निर्देश
बैठक में कलेक्टर सोनी ने सभी विभागों के प्रमुखों से कहा कि आप सभी आवेदन जो आम जनता के द्वारा कलेक्टर शिकायत शाखा, सीपी ग्राम्स, जन शिकायत पीजीएन और लोक सेवा गारंटी आदि के माध्यम से प्राप्त हुए हैं, उनका निराकरण कर जिला कार्यालय को जल्द सूचित करें।
समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने आरबीसी 6-4 के तहत राहत एवं आपदा से संबंधित प्रकरणों में संवेदनशील होकर तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित व्यक्तियों को समय पर सहायता सुलभ हो सके। बैठक में जिला कलेक्टर ने विभागवार लंबित आवेदनों के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली।
कलेक्टर ने सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले योजनाओं पर विशेष ध्यान देने कहा
कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि आम जनता से मिले सभी आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही हो जाना चाहिए। साथ ही राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विशेष ध्यान देने कहा हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि बीटीआई ग्राउंड में...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...