इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है। चमगादड़ों को इस घातक वायरस का कारण माना जा रहा है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि चमगादड़ों की वजह से ही ये वायरस फैला है। इसी बीच मध्य प्रदेश के एक गांव में अचानक से चमगादड़ों की मौत ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। कोरोना संक्रमण के लिए जिम्मेदार माने जा रहे चमगादड़ों पर मध्य प्रदेश के बैतूल के भीमपुर ब्लाक में किसी अज्ञात बीमारी का कहर टूट पड़ा है। यहां दर्जनों चमगादड़ों की मौत से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। हालांकि, पशु चिकित्सक प्रारंभिक तौर से इसे तेज गर्मी से जोड़कर देख रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक बैतूल जिले के बेहड़ा ढाना इलाके में नीलगिरी के पेड़ों पर लटके दर्जनों चमगादड़ मरने के बाद पेड़ों के नीचे बिखरे पड़े हैं तो कई अब भी पेड़ों पर मृत अवस्था में लटके हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह सिलसिला बीते चार दिनों से चल रहा है। यहां आज सुबह एक ही जगह चमगादड़ों के मरने के बाद पड़े होने की सूचना से इलाके में दहशत फैल गई। अब ग्रामीण इसे कोरोना से जोड़कर देखने लगे हैं।
पंचायत ने चमगादड़ों की मौत के बाद वन और पशु चिकित्सा विभाग को पूरे मामले के बारे में सूचना दी, जिस पर यहां पहुंचे पशु चिकित्सा दल ने चमगादड़ों का पोस्टमार्टम कर सैंपल इकट्ठे किए हैं जिन्हें जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। पशु चिकित्सा अधिकारियों ने प्रारम्भिक तौर पर तेज गर्मी और हीट वेव की वजह से मौतों का कारण माना है। बताया जा रहा है कि मृत मिले चमगादड़ों के शरीर पूरी तरह से डिहाइड्रेट हो गए थे। इससे संभावना है कि मौतों की वजह तेज गर्मी और पानी की कमी हो सकती है। पूरे मामले में पशु चिकित्सक डॉ.अरुणा का कहना है कि चमगादड़ों का पोस्टमार्टम किया और सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। ऐसा लगता है कि गर्मी की वजह से चमगादड़ों की मौत हो रही है। सही जानकारी तो सैंपल की जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...