Google Analytics Meta Pixel दिल को छू लेने वाली हैं बिहार के इन टॉपर्स की कहानियां - Ekhabri.com

दिल को छू लेने वाली हैं बिहार के इन टॉपर्स की कहानियां

बिहार बोर्ड मैट्रिक के मंगलवार को घोषित रिजल्ट में रोहतास जिले के हिमांशु राज राज्यभर में टॉपर रहे। वहीं, टॉप 10 स्थानों पर कुल 41 विद्यार्थियों ने कब्जा जमाकर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। बड़ी बात यह कि अधिकतर टॉपर्स बेहद गरीब घरों के चिराग हैं। गुदड़ी के इन लालों ने अपनी लगन व कड़ी मेहनत से कामयाबी की नई इबारत लिख डाली है। राज्य में  इस बार कुल 80.59% विद्यार्थी पास हुए हैं।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं हिमांशु राज
बिहार बोर्ड के स्टेट टॉपर हिमांशु राज रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड के तेनुअज पंचायत के नटवार कला गांव वार्ड नं 10 के निवासी हैं। हिमांशु राज के पिता सुभाष सिह सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। माता मंजू देवी कुशल गृहिणी हैं। हिमांशु से बड़ी एक बहन है जो इंटर में पढ़ती है। हिमांशु की इच्छा तो ऊंची उड़ान भरने की है लेकिन परिवार की आर्थिक परेशानी को देखते हुए उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की बात कही।

किसान के बेटे हैं दुर्गेश कुमार
बिहार बोर्ड परीक्षा में दूसरे स्थान पर रहे दुर्गेश कुमार समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती के समीप स्थित बिदुलिया गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने जितवारपुर स्थित श्रीकृष्णा हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा दी थी। किसान जयकिशोर सिंह के बेटे दुर्गेश ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे उसके माता पिता का योगदान महत्वपूर्ण है। मां-पिता की प्रेरणा से ही उन्हें इतनी बड़ी सफलता मिली है। दुर्गेश चार भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। दुर्गेश के पिता खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। दुर्गेश ने बताया कि आईआईटी कर एक कुशल इंजीनियर बन देश की सेवा करना उनका लक्ष्य है।

तीसरा स्थान हासिल कर जूली रोशन किया नाम
बिहार के टॉप-3 टॉपरों की सूची में एक छात्रा ने कब्जा जमाया है। छात्रा जूली कुमारी को 478 अंक हासिल हुए हैं। बिहार के अरवल जिले की रहने वाली जूली ने बालिका हाई स्कूल से पढ़ाई की है। जूली के अलावा भोजपुर जिले के हरखेन कुमार जैन के शुभम कुमार को भी 478 अंक ही मिले हैं। इसके अलावा औरंगाबाद के रहने वाले राजवीर सिंह को भी 478 अंक ही मिले। राजवीर पटेल हाई स्कूल के छात्र हैं।

Read Also  दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग में कृत्रिम गर्भाधान पर प्रशिक्षण का समापन

आईएएस बनना चाहता है मजदूर का बेटा मुन्ना
जिले के दाउदनगर पटवा टोली निवासी गोपाल प्रसाद के पुत्र मुन्ना कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में राज्य भर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। मुन्ना को कुल 477 अंक मिले हैं। मुन्ना बेहद गरीब परिवार से हैं और इनके पिता मजदूरी करते हैं। मुन्ना ने बताया कि वे आगे पढ़ाई कर आईएएस बनना चाहते हैं। मुन्ना ने बताया कि पढ़ाई के दौरान वे कोचिंग भी जाते थे। रोजाना 8 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे। मुन्ना की सफलता पर पिता गोपाल प्रसाद काफी खुश हैं। मुन्ना चार भाइयों में सबसे छोटा है। इनकी दो बहनें हैं। अपने घर मे पढ़ाई करने वाला मुन्ना इकलौता है। इनके सभी भाई मात्रा 5वीं तक ही पढ़े किए हैं। भाई मनोज, योगेंद्र और विनय तीनों मजदूरी करते हैं। बहन चंद्रावती और मलती घर का काम संभालती है। मां नगवा देवी भी मजदूरी करती हैं। मुन्ना ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई बहन के अलावा शिक्षकों को दिया है। पढ़ाई कर रहे छात्रों को मन लगाकर पढ़ने और अनुशासन में रहने की सलाह दी है। इनका मानना है कि मेहनत के अलावा सफलता की कोई सीढ़ी नहीं है।

सेल्फ स्टडी से अंकित ने हासिल किया मुकाम
औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड के मिश्र बिगहा निवासी शिक्षक अशोक मिश्रा के बेटे अंकित कुमार ने राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया है। अंकित को मैट्रिक परीक्षा में 475 अंक मिले हैं। अंकित पटेल हाई स्कूल दाउदनगर का छात्र है। अंकित ने बताया कि वह पढ़ाई कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। अंकित ने सेल्फ स्टडी और स्कूल की पढ़ाई के बदौलत यह सफलता हासिल की है। अंकित ने बताया कि वह किसी कोचिंग में पढ़ाई करने नहीं जाता था। पिता ही घर पर पढ़ाते थे। वह रोजाना 7 घंटा सेल्फ स्टडी करता था। अंकित की मां माया देवी गृहणी हैं। अंकित दो भाई और एक बहन है। बड़े भाई हिमांशु ने इस बार 12वीं की परीक्षा पास की है। बहन स्वीटी कुमारी छठी कक्षा की छात्रा है। अंकित ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता भाई बहन के अलावा शिक्षकों को दिया है।

Read Also  एक स्कूल, दो बच्चे और उनके लिए तीन शिक्षक, तनख्वाह 2 लाख महीना 

दुकानदार की बेटी दीपांशु प्रिया को छठा स्थान
किसान उच्च विद्यालय, मोरसंड की छात्रा और समस्तीपुर प्रखंड के चकहाजी (रूप नारायणपुर बेला पंचायत) निवासी संजीव कुमार राम व विनीता कुमारी की पुत्री दीपांशु प्रिया ने मैट्रिक की परीक्षा में राज्य में छठा रैंक पाकर जिले का नाम रौशन किया है। मां-पिता समेत बड़े भाई प्रियांशु अमन व छोटे भाई आयुष अमन की दुलारी बहन दीपांशु ने प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल से पूरी की। बाद में किसान उच्च विद्यालय, मोरसंड से 10वीं की परीक्षा पूर्ण लगन व मेहनत से दी। अब तक शिक्षकों, स्वाध्याय और माता पिता के सहयोग से इस मुकाम तक पहुंचने वाली दीपांशु भविष्य में आईएएस अफसर बनना चाहती है। वर्तमान मे पिता गांव मे ही किराना की छोटी सी दुकान चलाते हैं तो मां जीविका में सीएनआरसी के पद पर कार्यरत है। मंगलवार को रिजल्ट आते ही उसे बधाई देने वालों का घर पर तांता लगा रहा।

शिक्षक पिता के मार्गदर्शन में हेमंत ने पाई बड़ी कामयाबी
घर में पढ़ाई लिखाई का माहौल मिला तो हेमंत की प्रतिभा को निखरने का अतिरिक्त अवसर प्राप्त हो गया। शिक्षक पिता के मार्गदर्शन में हुलासगंज प्रखंड के सूरजपुर गांव के हेमंत ने मैट्रिक परीक्षा की गंभीरता से तैयारी की और उसे इसका सुखद परिणाम भी प्राप्त हुआ। परीक्षा में 472 अंक लाकर सूबे में 9वीं रैंक हासिल करने पर हेमंत के घर में मंगलवार को काफी खुशी का माहौल था। मेडिकल संस्थान में प्रवेश के इच्छुक उक्त होनहार छात्र ने परीक्षा की अपनी तैयारी के बारे में बताया कि पिता के एक दोस्त से भी उसे तैयारी में काफी मदद मिली। गणित और विज्ञान के अच्छे जानकार अरुण कुमार ने भी अपने बेटे की पढ़ाई पर नजर बनाए रखी और उसे टिप्स देते रहे। उसने बताया कि महत्वपूर्ण यह नहीं है कि आप कितना घंटा पढ़ते हैं, बल्कि महत्वपूर्ण है कि आप कितनी गंभीरता से पढ़ते हैं और चीजों को कितना समझ पाते हैं।

Read Also  छात्रों ने पढ़ा हनुमान चालीसा तो लगा दिया पांच-पांच हजार का जुर्माना

लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करें तो सफलता चूमेगी कदम
अगर लक्ष्य को निर्धारित कर परिश्रम किया जाय तो सफलता कदम चूमती है। इसे चरितार्थ किया है संग्रामपुर प्रखण्ड के दक्षिणी भवानीपुर पंचायत के पकड़ी गांव निवासी शुभम कुमार ने। बिहार बोर्ड में राज्य में नौवां स्थान प्राप्त कर उसने जिले का नाम रोशन किया है। शुभम श्री महावीर उच्च माध्यमिक विद्यालय ठिकहा भवानीपुर का छात्र है। उसे परीक्षा में 472 अंक मिले हैं। शुभम की मां शोभा देवी आंगनबाड़ी सेविका और पिता शत्रुध्न सहनी छोटे किसान हैं। उसकी परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसके बावजूद पिता ने उसे पढ़ाई में कोई कमी नहीं होने दी। उसने गांव में ही रहकर पढ़ाई की। यहीं ट्यूशन किया।

शुभम ने बताया कि आगे चल कर वह आईएएस बनकर समाज का सेवा करना चाहता है । वह अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक अनिल कुमार साह को देता है। उन्हीं के मार्ग दर्शन में पढ़ाई कर सफलता मिली। शुभम दो भाई व एक बहन हैं। उसकी बड़ी बहन अंजली कुमारी बीए पार्ट 2 व छोटे भाई सुशांत कुमार छठी कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। माता-पिता व दोनों भाई बहन का अपने भाई की सफलता पर खुशी का ठिकाना नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *