Google Analytics Meta Pixel चर्च में गूंजे गीता के श्लोक, मुक्तिधाम में फादर का दाह संस्कार - Ekhabri.com

चर्च में गूंजे गीता के श्लोक, मुक्तिधाम में फादर का दाह संस्कार

ऐसा पहली बार हुआ कि जिन्हें चर्च के फादर (पादरी) के रूप में अनुयायियों ने सम्मान दिया, उनका अंतिम संस्कार कब्रिस्तान में दफनाकर नहीं, बल्कि मुक्तिधाम में दाह संस्कार के साथ हुआ। इंदौर के रेड चर्च में ईसाई धर्म के पाठ के साथ गीता के श्लोक गूंजे और कुरान की आयतें पढ़ी गईं। ण्ामोकार मंत्र गूंजा और गुरवाणी भी गाई गई। फादर की पार्थिव देह जब मुक्तिधाम लाई गई तो वहां भी पंडितों ने गायत्री मंत्र और बौद्ध मतावलंबियों ने मंत्रों का जाप किया।

 

 

रामबाग मुक्तिधाम में 70 वर्षीय फादर वर्गीस आलेंगाडन का जब अंतिम संस्कार हुआ तो कई धर्मों के लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। आंखों में यह नमी फादर के निधन से ज्यादा एक ऐसे नायक के विदा हो जाने को लेकर थी, जिसने जीवनभर सर्वधर्म समभाव की भावना को फैलाने के लिए कार्य किया। 30 वर्ष पहले जिन्होंने इंदौर को अपनी कर्मभूमि चुनकर विश्व बंधुत्व की शुरुआत की थी, उसकी पूर्णाहुति स्वरूप उन्होंने अपना अंतिम संस्कार उस पद्धति से करने की इच्छा अनुयायियों को बताई, जिसमें श्ारीर राख हो जाए। अनुयायियों ने फादर की इस इच्छा का मान रखा और मंगलवार को उनका दाह संस्कार किया गया।

 

सागर ले गए अस्थियां – फादर वर्गीस के भतीजे फ्रांसिस बताते हैं कि फादर चाहते थे कि उनकी मृत देह का अग्नि संस्कार कर अस्थियों को खेत में डाल दिया जाए, ताकि मिट्टी की काया मिट्टी में मिल जाए। चूंकि, वह सागर धर्मप्रांत से संबद्ध थे, इसलिए मंगलवार रात उनकी अस्थियां वहीं ले जाई गईं।

Read Also  मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई गोधरा कांड पर बनी ‘द साबरमती रिपोर्ट’,

 

रविवार को हुआ था निधन – विश्व बंधुत्व आंदोलन केंद्र की मुख्य प्रशिक्षिका नीतू जोशी बताती हैं कि करीब 20 दिन पहले फादर वर्गीस की बायपास सर्जरी हुई थी। इसके बाद उन्हें फेफड़ों में संक्रमण हो गया और सांस लेने में परेशानी श्ाानी बनी रही। रविवार को उनका निधन हो गया। चूंकि, उनके अनुयायी विश्वभर में हैं और कई अनुयायी उनके अंतिम दर्शन के लिए इंदौर आ रहे थे, इसलिए अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *