रायपुर, 14 मार्च 2026।राजधानी रायपुर में पूज्य छत्तीसगढ़ी सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित “सिंधीयत जो मेलो” में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सिंधी समाज की एकजुटता, संघर्षशीलता और उद्यमशील परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज देश की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास के सबसे कठिन दौर, यानी विभाजन के समय सिंधी समाज के अनेक परिवारों को अपनी पुश्तैनी जमीन और घर छोड़ने पड़े। इसके बावजूद समाज ने हार नहीं मानी और अपने परिश्रम तथा आस्था के बल पर नई शुरुआत की। आज सिंधी समाज व्यापार और उद्यम के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है।
उन्होंने कहा कि सिंधी समाज का जुझारूपन और आत्मविश्वास पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। छोटे व्यवसायों से शुरुआत कर आज समाज के लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। यह उनकी मेहनत, लगन और दूरदर्शिता का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने का महत्वपूर्ण माध्यम होते हैं। जब समाज संगठित होता है तो राष्ट्र भी मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेलों का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और जड़ों से जोड़कर रखना है। कार्यक्रम में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखकर उन्हें विशेष खुशी हुई।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत कई महत्वपूर्ण वादों को पूरा किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में गौवंश के संरक्षण के लिए गौधाम योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में गौधाम स्थापित किए जा रहे हैं, जहां पशुओं के लिए हरे चारे, चिकित्सा सुविधा, काऊ कैचर और दवाइयों की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और पंचगव्य को अमृत के समान माना जाता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को चेट्रीचंड्र पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने समाज द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सिंधी समाज मेहनतकश और प्रगतिशील समाज है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज की सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करने का प्रभावी माध्यम हैं।
कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, धमतरी महापौर रामू रोहरा, पूज्य छत्तीसगढ़ी सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...