दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच एक यूरोपीय देश से अच्छी खबर आई है. यूरोप का एक देश कोरोना मुक्त हो गया है. यूरोपीय संघ के सदस्य देश स्लोवेनिया की सरकार ने ऐलान किया है कि कोरोना वायरस अब नियंत्रण में है और उन्हें विशिष्ट स्वास्थ्य उपायों की जरूरत नहीं है. ऐसा करने वाला स्लोवेनिया यूरोप का पहला देश है. अधिकारियों के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों से यहां हर दिन सात से कम नए मामले आ रहे हैं.
सरकार ने एक बयान में कहा कि अब अन्य यूरोपीय संघ के दूसरे देशों से लोगों को स्लोवेनिया आने की छूट है, उन्हें सात दिनों के लिए क्वॉरंटीन के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा. लेकिन जो लोग यूरोपीय संघ के सदस्य नहीं है उन्हें 14 दिन तक आइसोलेशन में रखा जा सकता है. सरकार ने कहा कि विदेशी नागरिक, जिनमें कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिखेंगे, उन्हें अभी देश में एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी.
स्लोवेनिया में 1464 संक्रमित, 103 मौतें
स्लोवेनिया में 12 मार्च को महामारी घोषित किया गया था. यहां करीब 20 लाख लोग रहते हैं. इटली, ऑस्ट्रिया, हंगरी और क्रोएशिया पड़ोसी देशी हैं. स्लोवेनिया में अब तक 1464 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. इनमें से 103 लोगों की मौत हो चुकी हैं.
प्रधानमंत्री जनेज जनसा ने 14 मई को संसद में कहा था, “स्लोवेनिया पिछले दो महीने से महामारी का सामना कर रहा है. लेकिन आज स्लोवेनिया की स्थिति यूरोप में सबसे अच्छी है.”
नागरिकों के सावधानी बरतने के निर्देश
स्लोवेनिया सरकार ने कोरोना को दोबारा बढ़ने से रोकने के लिए नागरिकों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं. यहां नागरिकों को अभी भी बुनियादी नियमों का पालन करना होगा. लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है, दूसरे लोगों से कम से कम 1.5 मीटर (5 फीट) की दूरी बनाए रखनी है और सार्वजनिक स्थानों में एंट्री करने पर हाथों को साफ करना जरूरी है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...