Google Analytics Meta Pixel जल्द ही मलेरिया मुक्त होगा प्रदेश, अभियान शुर - Ekhabri.com

जल्द ही मलेरिया मुक्त होगा प्रदेश, अभियान शुर

बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग के 2309 गांवों के 3.03 लाख घरों में मलेरिया की जांच, पॉजिटिव पाए गए मरीजों का तत्काल इलाज

रायपुर। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान की बड़ी कामयाबी के बाद पूरे प्रदेश को मलेरिया से मुक्त करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत 15 दिसंबर से 20 जनवरी 2021 तक बस्तर संभाग के 29 विकासखंडों में अभियान का तीसरा चरण तथा सरगुजा संभाग के 26 विकासखंडों में पहला चरण संचालित किया गया। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस दौरान दोनों संभागों के 2309 गांवों के तीन लाख तीन हजार 393 घरों तक पहुंचकर कुल 14 लाख 27 हजार 358 लोगों की मलेरिया जांच की।

जांच के बाद पॉजिटिव पाए गए मरीजों का मौके पर ही इलाज शुरू किया गया। अभियान के अंतर्गत दोनों संभागों की कुल 15 लाख 70 हजार से अधिक की आबादी को कवर किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को जन अभियान के रूप में विस्तारित किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और बस्तर व सरगुजा संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों की बैठक लेकर अभियान की सफलता के लिए लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान का पहला चरण पिछले साल जनवरी-फरवरी में तथा दूसरा चरण जून-जुलाई में संचालित किया गया था। इस अभियान का वहां व्यापक असर दिखा है और मलेरिया के मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। प्रथम चरण में मलेरिया की पॉजिटिविटी दर 4.6 प्रतिशत थी जो दूसरे चरण में घटकर 1.27 प्रतिशत हो गई। अभी तीसरे चरण में कुल जांच धनात्मक दर और घटकर 1.04 प्रतिशत हो गई है।

Read Also  उत्तर प्रदेश सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर रोक नहीं

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत बस्तर संभाग में तीसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमलों द्वारा सात जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर में दस लाख 57 हजार 682 लोगों की जांच की गई। इस दौरान पॉजिटिव पाए गए 14 हजार 828 मरीजों का तत्काल उपचार शुरू किया गया। पूर्ण इलाज सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने मरीजों को दवा की पहली खुराक अपने सामने ही खिलाई। स्थानीय मितानिनों द्वारा मलेरिया पीड़ितों के फॉलो-अप खुराक देने की निगरानी भी करवाई गई।

मलेरिया परजीवी को समूल खत्म करने के लिए सरगुजा संभाग में पहली बार गहन अभियान शुरू किया गया है। मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत वहां पहले चरण में संभाग के पांचों जिलों सरगुजा, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज और सूरजपुर में तीन लाख 69 हजार 676 लोगों की जांच की गई। इस दौरान पॉजिटिव पाए गए 22 लोगों का त्वरित इलाज किया गया। मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के दौरान दोनों संभागों को मिलाकर पॉजिटिव पाए गए कुल 14 हजार 850 लोगों में करीब 59 प्रतिशत ऐसे थे जिनमें मलेरिया के कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे। अलाक्षणिक मलेरिया अनीमिया और कुपोषण का कारण बनता है। बस्तर संभाग में पहले चरण में मलेरिया पॉजिटिव पाए गए 57 प्रतिशत और दूसरे चरण में 60 प्रतिशत लोग भी बिना लक्षण वाले थे। मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान मलेरिया के साथ ही अनीमिया और कुपोषण दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

बस्तर और सरगुजा संभाग को मलेरिया मुक्त करने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है। इसके सफल संचालन के लिए तीसरे चरण में कुल 2069 सर्वे दल गठित किए गए थे। इनमें बस्तर संभाग के 1380 और सरगुजा संभाग के 689 दल शामिल हैं। सर्वे दलों द्वारा जाँच एवं उपचार के साथ-साथ लोगों को एल.एल.आई.एन. मच्छरदानी के उपयोग की जानकारी दी गई। घरों में मच्छर लार्वा स्रोत नियंत्रण गतिविधियां भी संचालित की गईं। मलेरिया जांच से कोई घर या व्यक्ति न छूटे, इसके लिए प्रत्येक घर एवं व्यक्ति की मार्किंग भी की गई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...