Google Analytics Meta Pixel छोटे उद्यमियों को स्टेट बैंक सिर्फ 15 मिनट में देगा लोन - Ekhabri.com

छोटे उद्यमियों को स्टेट बैंक सिर्फ 15 मिनट में देगा लोन

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने एसएमई की सुविधा के लिए एक नई मुहिम की शुरुआत की है। इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एमएसमई सहज नाम दिया है। इस मुहिम के तहत छोटे उद्यमों को एसबीआई से सिर्फ 15 मिनट में लोन मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने इस सुविधा के बारे में बताया है कि इसकी पेशकश लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) की वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखकर की गई है। यह एक वेब-बेस्ड सॉल्यूशन है, जिसका उद्देश्य एमएसएमई की वित्तपोषण की जरूरतों को तेजी व सहजता के साथ पूरा करना है। एसबीआई की इस मुहिम के तहत छोटे उद्यमी आसानी से अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे।

 

 

 

 

एसबीआई की इस सुविधा का लाभ वैसे उपक्रम उठा सकेंगे, जो जीएसटी के तहत पंजीकृत होंगे. उन्हें एमएसएमई सहज सुविधा के तहत जीएसटी रजिस्टर्ड इनवॉयस के अगेंस्ट सिर्फ 15 मिनट में 1 लाख रुपये तक के लोन मिलेंगे। इसकी प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होगी। इसमें उन एमएसएमई को भी वित्तीय सहायता मिल पाएगी, जिन्होंने पहले से एसबीआई से कभी लोन नहीं लिया है। एमएसएमई सहज सुविधा का लाभ उठाने के लिए सोल प्रोपरायटर होना और संतोषजनक करेंट अकाउंट होना पर्याप्त है। वहीं, जो लोग पहले से एसबीआई एमएसएमई के ग्राहक हैं, वे योनो एसबीआई मोबाइल ऐप के जरिए एमएसएमई सहज का लाभ उठा सकते हैं। एसबीआई की एमएसएमई सहज सुविधा के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता शॉर्ट टर्म लोन के रूप में होगी।

 

 

 

एसबीआई को एमएसएमई सहज से तीन लाभ होने की उम्मीद है। पहला लाभ- एमएसएमई को कम समय में पूंजी उपलब्ध होगी। उन्हें एमएसएमई सहज सुविधा में सिर्फ 15 मिनट में लोन मिल जाएगा। इससे वे तात्कालिक जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। दूसरा फायदा- इस सुविधा से वैसे ग्राहकों को जोड़ने में मदद मिलेगी, जिन तक एसबीआई की पहुंच नहीं हो पाई थी। तीसरा फायदा- इस सुविधा से एसबीआई को डिजिटल बैंकिंग को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *