पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादियों ने 23 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 23 लोगों को जबरन उनके वाहनों से उतारकर गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादियों ने बलूचिस्तान प्रांत के मूसाखेल जिले में कई बसों, ट्रकों और वैन को रोका। आतंकियों ने लोगों की जातीय पहचान करने के बाद उन्हें गोली मार दी। इस घटना में पांच लोग घायल भी हुए हैं।
मूसाखेल के एक वरिष्ठ अधिकारी नजीबुल्लाह काकर ने बताया कि पंजाब को बलूचिस्तान से जोड़ने वाले राजमार्ग पर आतंकवादियों ने कई बसों, ट्रकों और वैनों को रोक लिया। इस दौरान कम से कम 23 लोग मार दिए गए, वहीं 5 घायल हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब से आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई और पंजाब से आए लोगों की पहचान कर उन्हें गोली मार दी गई।
पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, सहायक आयुक्त नजीब काकर ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने मूसाखेल में राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया और यात्रियों को उतार दिया। उन्होंने 10 वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया।
इस घटना के बाद बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने बयान जारी किया है। उन्होंने इस आतंकी घटना की कड़ी निंदा की। बयान के मुताबिक, उन्होंने आतंकियों की कायरतापूर्ण हरकत में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि आतंकी और उनके मददगारों को बख्शा नहीं जाएगा। बलूचिस्तान की सरकार दोषियों को सजा देकर ही रहेगी।
पाकिस्तान की पंजाब सरकार के प्रवक्ता आजमा बुखारी ने इस घटना पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हिंसा के एक परेशान करने वाली है। इस हमले का पैटर्न भी बिल्कुल वैसा ही था, जैसा लगभग 4 महीने पहले हुई हिंसा का था। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल में हुए उस हमले में एक बस से 9 यात्रियों को जबरन उतार दिया गया था और पहचान के बाद उन्हें मार दिया गया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...