नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों को अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र चुनने की सुविधा दी गई है। कोरोना संक्रमण की आशंका को ध्यान में रखते हुए अब अधिकांश छात्रों को प्रवेश परीक्षाएं देने के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। ऐसे छात्र जो फॉर्म भर चुके हैं, उन्हें भी अपनी पसंद का परीक्षा का केंद्र चुनने का एक और अवसर दिया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को इस विषय में एक आधिकारिक सूचना जारी की। एनटीए के महानिदेशक विनीत जोशी ने कहा, “नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र परीक्षा केंद्र व परीक्षा के शहर का विकल्प भरकर ऑनलाइन फॉर्म जमा करा सकते हैं। इसके लिए एनटीए ने वेबसाइट पर 31 मई तक का समय दिया है। छात्र यह जानकारी 31 मई शाम 5 बजे तक अपडेट कर सकते हैं। वहीं फीस 31 मई रात 11 बजकर 50 तक जमा कराई जा सकती है।”
इसी तरह ‘जेईई’ की मुख्य प्रवेश परीक्षा समेत विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में यह सुविधा दी जाएगी। एनटीए ने इसके लिए आवश्यक प्रावधान किए हैं। छात्रों को परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता के आधार पर उनका नजदीकी परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा।
गौरतलब है कि जेईई एवं नीट की परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। 18 से 23 जुलाई के बीच जेईई मेन की परीक्षाएं ली जाएंगी। वहीं 26 जुलाई को नीट की परीक्षा ली जाएगी। इनके अलावा अब जेईई एडवांस परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 23 अगस्त को ली जाएगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा, “जेईई एडवांस की परीक्षा 23 अगस्त को ली जाएगी। छात्रों को काफी उत्सुकता थी और उनकी मांग थी कि जेईई एडवांस परीक्षा की तिथि घोषित की जाए, इसी को देखते हुए हमने यह तिथि घोषित की है।”
मंत्री रमेश निशंक ने इससे पहले, 5 मई को देशभर के छात्रों से वेबिनार के माध्यम से परीक्षाओं के संदर्भ में चर्चा कर चुके हैं। छात्रों के साथ चर्चा के क्रम में उन्होंने जेईई एवं नीट की परीक्षा की तिथियों की घोषणा भी की थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा था, “जेईई मेन की परीक्षाएं 18 से 23 जुलाई तक होंगी। नीट प्रतियोगी परीक्षा के लिए 16.84 लाख अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा है, यह परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। जेईई मेन की परीक्षाएं करवाए जाने के बाद जेईई एडवांस की परीक्षाएं 23 अगस्त को आयोजित की जाएंगी।” इससे पहले, कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए नीट परीक्षाएं भी स्थगित करने का निर्णय लिया गया था। अप्रैल में नीट परीक्षाओं के लिए एडमिशन कार्ड जारी किए जाने थे, लेकिन ये कार्ड जारी नहीं किए गए और फिर मंत्रालय ने नीट परीक्षाएं स्थगित करने की सूचना जारी कर दी थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...