रायपुर, 12 मई 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर के पदों के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक राज्य के सभी 33 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी।
आयोग के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के लिए राज्यभर से कुल 1 लाख 37 हजार 323 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक माप परीक्षण के बाद 63 हजार 342 अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया गया है, जो अब प्रारंभिक लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा के लिए राज्य के प्रमुख जिलों जैसे रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर (जगदलपुर), कोरबा, रायगढ़, राजनांदगांव, महासमुंद, सरगुजा (अंबिकापुर) सहित सभी 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिससे अभ्यर्थियों को अपने नजदीकी स्थान पर परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 15 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट [www.psc.cg.gov.in](http://www.psc.cg.gov.in) से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र या सूचना SMS के माध्यम से नहीं भेजी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...