कोरोना काल में महामारी के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिये लोगों को लाखों की चपत लगाने के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसीलिए CBI के बाद अब देश के सभी बड़े बैंक अपने ग्राहकों को अलर्ट कर रहे है। हाल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को मैसेज के जरिये साइबर अटैक के बारे में चेतावनी जारी की है।
जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट और व्यक्तिगत संदेश के जरिये कई शहरों के ग्राहकों को फर्जी ई-मेल से बचने की सलाह दी है। इससे पहले भारत सरकार ने भी एडवायजरी जारी कर बड़े साइबर अटैक की आशंका जताते हुए आम लोगों और संस्थानों को चेताया था।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने ट्वीट और मैसेज के जरिये अपने ग्राहकों से कहा, ‘हमारी जानकारी में आया है कि देश के कई शहरों में बड़ा साइबर हमला होने वाला है। आप अपने पास मुफ्त कोविड-18 टेस्टिंग को लेकर ईमेल एड्रेस ncov2019@gov.in से आने वाली किसी भी ईमेल को क्लिक न करें।
बीओबी ने मैसेज में बताया है कि हैकर्स ने 20 लाख भारतीयों के ई-मेल एड्रेस हासिल कर लिए हैं। वे उन्हें फ्री कोरोना टेस्ट के नाम पर ई-मेल भेजकर उनकी व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। बैंक के मुताबिक हैकर्स के निशाने पर बड़े शहर जैसे दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और अहमदाबाद के लोग हैं। हैकर्स की ओर से ncov2019@gov.in से भेजे गए ई-मेल को क्लिक करने पर यूजर किसी फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...