आस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। टी-20 विश्व कप के सुपर-12 चरण में बेहतरीन प्रदर्शन करके सूर्यकुमार नंबर एक बल्लेबाज बने थे, जिसमें उन्होंने पांच पारियों में तीन अर्धशतक जमाए। इससे उन्हें कैरियर के सर्वश्रेष्ठ 869 रेटिग अंक मिले। इंग्लैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल में 14 रन पर आउट होने के कारण इसमें दस अंक की गिरावट आई, लेकिन उन्होंने शीर्ष स्थान कायम रखा।
सूर्य ने विश्व कप में 189.68 की स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे। इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने भारत के विरुद्ध सेमीफाइनल में 47 गेंद में नाबाद 86 रन बनाए और 22 पायदान चढ़कर 12वें स्थान पर आ गए। शीर्ष दस में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम एक पायदान चढ़कर तीसरे स्थान पर आ गए। दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसोयू सातवें स्थान पर आ गए जबकि न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स एक पायदान खिसककर आठवें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान दूसरे स्थान पर और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम पांचवें स्थान पर बने हुए हैं जबकि डेवोन कोंवे चौथे स्थान पर खिसक गए।
गेंदबाजों में इंग्लैंड के आदिल रशीद पांच पायदान चढ़कर तीसरे स्थान पर आ गए। उन्होंने सेमीफाइनल में भारत और फाइनल में पाकिस्तान के विरुद्ध उम्दा प्रदर्शन किया था। प्लेयर आफ द टूर्नामेंट और फाइनल में प्लेयर आफ द मैच रहे सैम कुर्रन दो पायदान चढ़कर पांचवें स्थान पर आ गए। श्रीलंका के वानिदु हसरंगा शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान के राशिद खान हैं। आलराउंडरों में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन शीर्ष, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे और भारत के हार्दिक पंड्या तीसरे स्थान पर हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...