Google Analytics Meta Pixel इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंस - Ekhabri.com

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज के बाद आज से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मैच ओवल मैदान पर शाम साढ़े पांच बजे से शुरू होगा। भारत ने टेस्ट मैच गंवाने के बाद टी-20 सीरीज में जबरदस्त वापसी की और 2-1 से सीरीज अपने नाम की। अब टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड से तीन मैचों की वनडे सीरीज जीतने की चुनौती होगी। हालांकि, सारा ध्यान टी-20 विश्व कप को लेकर है। बावजूद इसके यह सीरीज रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन जैसे बल्लेबाजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारत ने वनडे में इंग्लैंड से अब तक 10 सीरीज जीती हैं, लेकिन इंग्लैंड की धरती पर उसे तीन सीरीज में ही जीत मिली है (इसमें 1986 में 1-1 से बराबर छूटी सीरीज भी शामिल है, जिसमें भारत को विजेता घोषित किया गया था)। अंतिम बार उसे इंग्लैंड में आठ साल पहले 2014 में 3-1 से जीत हासिल हुई थी।इंग्लैंड भारत से अब तक आठ सीरीज जीत चुका है। ऐसे में रोहित शर्मा की निगाहें सीरीज जीतने पर होंगी। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज पहली गेंद से ही बड़ा शॉट लगाने से बचेंगे, लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि टीम को अपने आक्रामक रुख को बनाये रखना चाहिए।

रोहित बोले टीम में होंगे कुछ बदलाव

इंग्लैंड ने पिछले कुछ वर्षों में अपने आक्रामक खेल से वनडे क्रिकेट खेलने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है। टीम को इसका फायदा 2019 विश्व कप जीतकर मिला। इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए रोहित का कहना है कि सफेद गेंद के प्रारूप में टीम का हर मैच अब अहम होगा। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 के बाद कहा कि हमारे लिए सभी मैच अहम हैं। हम यह सोचकर नहीं खेल सकते कि एकदिवसीय प्राथमिकता नहीं है, लेकिन हमें प्रत्येक खिलाड़ी के कार्यभार को ध्यान में रखना होगा। हम कुछ बदलाव करेंगे, लेकिन हमारा लक्ष्य मैच जीतना है। यह सीरीज सिर्फ वनडे प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे शिखर धवन जैसे खिलाड़ी के लिए काफी अहम होगी, क्योंकि आगामी वेस्टइंडीज दौरे पर उन्हें टीम का नेतृत्व करना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीमित मौके मिलने के बाद भी बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

Read Also  बिग ब्रेकिंग खबर: भारतीय हॉकी टीम के पास 41 साल बाद रचा ओलंपिक में इतिहास

विराट के बल्ले पर रहेंगी निगाहें

इस सीरीज से विराट कोहली के लय में लौटने का इंतजार रहेगा। इस दौरे पर भी टेस्ट और टी-20 में उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं। टीम के नए रूख को देखते हुए उन पर पहली ही गेंद से रन बनाने का दबाव होगा, लेकिन एकदिवसीय प्रारूप होने के कारण उनके पास लय हासिल करने का भी थोड़ा अधिक समय होगा। हालांकि, ग्रोइन इंजरी ने उनके खेलने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि वह मैच के लिए उपलब्ध रहते हैं या नहीं। रविवार को टी-20 मैच में छह गेंद की पारी में विराट ने शानदार चौका और छक्का लगाया, लेकिन ज्यादा आक्रामक रूख अपनाने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। विराट का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 33 मैच में 45.06 की औसत से 1307 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। 122 उनका इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर रहा है।

बटलर हासिल करना चाहेंगे लय

इयोन मॉर्गन के संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड के नियमित कप्तान के तौर पर जोस बटलर की यह पहली वनडे सीरीज होगी। इंग्लैंड टी-20 श्रृंखला की निराशा को यहां दूर करना चाहेगी। खुद कप्तान भी खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़कर लय हासिल करना चाहेंगे। टीम को हालांकि बेन स्टोक्स, जो रूट और जॉनी बेयरस्टो जैसे दिग्गजों के आने से काफी मजबूती मिलेगी। रूट और बेयरस्टो का वनडे में भारत के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, लखनऊ में 4 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे लखनऊ में चार दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *