अगर कर्म पर विचार कर हम आगे बढ़ी तो सफलता निश्चित होगी। किसी भी काम की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करना चाहिए इससे न सिर्फ रास्ता आसान होता है बल्कि काम करने की इच्छा भी प्रबल हो जायेगी। हम अगर पहले ही सोचने लगेंगे की इसका परिणाम अच्छा होगा की नहीं तो मन में संदेह आ जायेगा और हम खुल कर सफलता की दिशा में आगे नही बढ़ पाएंगे। कर्म करने के साथ हमें फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए बल्कि काम करे पर विश्वाश रखना चाहिए।









