रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आयोजित सुशासन शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और भरोसे का नया माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में ‘सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने अभियान’ के तहत लगाए जा रहे इन शिविरों में लोगों को मौके पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

गादीरास में आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही मौके पर ही आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाकर हितग्राहियों को सौंपे गए। इससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का त्वरित लाभ मिल सका।
शिविर के दौरान एक भावुक दृश्य तब देखने को मिला, जब सोनाकुकानार गांव से आए मासूम इंदुनाथ का आयुष्मान कार्ड तत्काल बनाकर उसके परिवार को सौंपा गया। इससे परिवार को बच्चे के इलाज और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर बड़ी राहत मिली। परिजनों ने प्रशासन की तत्परता की सराहना की।
इसी तरह देवी चौक सुकमा में आयोजित शिविर में नेहा नाग को मौके पर ही श्रम कार्ड प्रदान किया गया। बिना किसी जटिल प्रक्रिया के तुरंत कार्ड मिलने पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि पहली बार इतनी जल्दी सरकारी सुविधा प्राप्त हुई है।
इन शिविरों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य भी मौके पर ही किए जा रहे हैं।
सुशासन शिविरों के माध्यम से यह स्पष्ट हो रहा है कि सरकारी योजनाएं अब सीधे लोगों तक पहुंच रही हैं। सुकमा जिले में प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों के बीच भरोसा और संतोष का माहौल बन रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...