रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लेमरू पहुंचे, जहां उन्होंने जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई विकास कार्यों की महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सेवा करना ही सरकार का प्रमुख कर्तव्य है और सुशासन तिहार सरकार और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने बताया कि 1 मई से शुरू हुआ यह अभियान 10 जून तक प्रदेशभर में संचालित होगा, जिसके तहत आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने गांव में चौपाल लगाकर सीधे ग्रामीणों से संवाद किया और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव पहुंचकर परिवार के मुखिया की तरह जनता की जरूरतों और समस्याओं का ध्यान रख रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और वनवासियों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है, जबकि 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा कर दी गई है और किसानों से रिकॉर्ड मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है।
शिविर के दौरान मुख्यमंत्री ने लेमरू क्षेत्र के लिए एनीकट निर्माण,the छात्रावास स्थापना, विद्युतीकरण, स्कूल एवं आंगनबाड़ी भवन, सीसी रोड और पुलिया निर्माण जैसी कई योजनाओं की घोषणा की।
इसके साथ ही उन्होंने कक्षा 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 18 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित कर सम्मानित किया। विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को राशन कार्ड, कृषि उपकरण, ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र और अन्य सामग्री भी वितरित की गई।
कार्यक्रम में मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...