Google Analytics Meta Pixel तालिबान ने अफगान नागरिकों को सरकारी संपत्ति, वाहन और हथियार सौंपने को कहा - Ekhabri.com

तालिबान ने अफगान नागरिकों को सरकारी संपत्ति, वाहन और हथियार सौंपने को कहा

अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान नया-नया आदेश जारी कर रहा है। नए आदेश में तालिबान ने काबुल में अफगान नागरिकों को आदेश दिया है कि एक सप्ताह के अंदर सरकारी संपत्ति,  वाहन और हथियार आतंकवादी समूह को सौंप दें।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार,  काबुल में सरकारी संपत्ति, हथियार, गोला-बारूद और वाहन को सौंपने का निर्देश दिया है। नागरिकों को एक सप्ताह के भीतर संबंधित विभागों को चीजों को जमा करने के लिए कहा गया है। उन्होंने नागरिकों को सरकारी संसाधनों को सौंपने में विफल रहने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है।

बयान में कहा गया कि काबुल में,  जिनके पास साधन,  हथियार,  गोला-बारूद और अन्य सरकारी सामान हैं,  उन्हें एक सप्ताह के अंदर इस्लामिक अमीरात के संबंधित विभागों को सौंपने के लिए सूचित किया जाता है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कानूनी रूप से कार्रवाई की जाएगी।

अफगानिस्तान में वापस रहने के लिए मजबूर किए गए नागरिकों के खिलाफ लक्षित हत्याओं की कई रिपोर्टें मिली हैं। घर-घर तलाशी,  स्कूलों को जलाए जाने और अफगानिस्तान की महिलाओं के अधिकारों पर शिकंजा कसने की खबरें भी सामने आई हैं। तालिबान के शासन से बचने के लिए अफगान नागरिक काबुल हवाईअड्डे पर उमड़ रहे हैं। पिछले दो हफ्तों में एयरपोर्ट के परिसर से दिल दहला देने वाली तस्वीरें और क्लिप सामने आई हैं। इन सब के बावजूद तालिबान ने दावा किया है कि वह अफगानों की स्वतंत्रता पर ‘कठोर सीमाएं’ नहीं लगाएगा।

एक टेलीविजन संबोधन में, आंदोलन के राजनीतिक आयोग के उप प्रमुख शेर मोहम्मद अब्बास स्टानिकजई ने कहा, “अफगान सीमाएं खुली रहेंगी और लोग किसी भी समय अफगानिस्तान में और बाहर यात्रा करने में सक्षम होंगे।”

Read Also  बांग्लादेश में तारिक रहमान 17 को लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, भारत समेत 13 देशों को न्योता

यह बयान अफगानिस्तान में जो भी हो रहा है, ठीक उसके विपरीत है। इस सप्ताह की शुरुआत में, तालिबान ने काबुल एयरपोर्ट को अफगानों के लिए सील कर दिया और ऐलान किया कि वो अब अफगानों को नहीं जाने देंगे। इसके बाद काबुल एयरपोर्ट पर आत्मघाती बम विस्फोट की भी सूचना मिली। जिसमें 13 अमेरिकी सैनिक समेत 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...