Google Analytics Meta Pixel मेलबर्न में Team India ने कंगारुओं को 8 विकेट से दी मात, सीरीज 1-1 से बराबर - Ekhabri.com

मेलबर्न में Team India ने कंगारुओं को 8 विकेट से दी मात, सीरीज 1-1 से बराबर

मेलबर्न में चल रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच को भारत ने ऑस्ट्रेलिया से जीत लिया है। भारतीय टीम ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया। टीम इंडिया ने यह मैच चौथे दिन ही अपने नाम कर लिया। यह सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच था। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच सिडनी में 7 जनवरी से खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला गया। मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 195 रन पर समेट दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 326 रन बनाकर 131 रन की बढ़त ले ली। वहीं अपनी दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 200 रन ही बना सकी। अब भारत को जीत के लिए मात्र 70 रन का लक्ष्य मिला। भारतीय टीम ने इस लक्ष्‍य को 15.5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मेलबर्न में भारत की जीत के हीरो कप्तान अजिंक्य रहाणे रहे। उन्होंने पहली पारी में शानदार शतक लगाया। फिर दूसरी पारी में भी नाबाद 27 रन की नाबाद पारी खेली। रहाणे को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

मैच के चौथे दिन यानि का खेल जब शुरू हुआ तो भारतीय टीम जीत के करीब खड़ी थी। ऑस्ट्रेलिया मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 133 रन पर 6 विकेट गंवा चुका था। सोमवार को नाबाद रहने वाले कैमरून ग्रीन और पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया की पारी आगे बढ़ाई। इन दोनों ने स्कोर 156 रन तक पहुंचाया। इस स्कोर पर कमिंस आउट (22) हुए, उन्हें जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। इसके थोड़ी देर बाद कैमरून ग्रीन (45), नाथन लॉयन (3) और जोश हेजलवुड (10) भी आउट हो गए। मिचेल स्टार्क 14 रन बनाकर नाबाद रहे।

Read Also  कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों की मदद से जुड़े आधे से ज्यादा आवेदन खारिज

डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में सबसे अधिक 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। उमेश यादव के नाम एक विकेट रहा। उमेश ने मैच में सिर्फ 3.3 ओवर गेंदबाजी की। इसके बाद वे चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए। दोनों पारियों को मिलाकर जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट झटके। रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज ने 5-5 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने 3 और उमेश यादव ने एक विकेट लिया।

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) का यह ओवरऑल 100वां टेस्ट मैच था। भारत ने इनमें से 29 मैच जीते हैं, जबकि 43 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई और 27 मैच ड्रॉ रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...