उत्तर प्रदेश के कानपुर में कर्मचारियों ने ऐसा कारनामा कर दिया है, जिससे सरकार की किरकिरी हो रही है। देश में आमतौर पर डाक टिकट महान स्मारक, धरोहर और महान लोगों के नाम पर जारी होते हैं। डाक टिकट में ऐसे ही लोगों की तस्वीर होती है, जिन्होंने देश के लिए कुछ किया हो। मगर कानपुर डाक विभाग ने अंडरवलर्ड डॉन और माफिया के नाम से डाक टिकट जारी कर दिया। इसका खुलासा होते ही मामले की अब जांच के आदेश दिए गए हैं।
उधर, डाक टिकट जारी करने में बरती गई लापरवाही का खुलासा होने के बाद पोस्ट मास्टर जनरल ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं चीफ पोस्ट मास्टर हिमांशु मिश्रा ने कहा, ‘डाक विभाग आईडी के साथ फॉर्म जमा करके माइ स्टांप योजना की सुविधा देता है। हमारे कर्मचारियों को पहले तस्वीरों को वेरिफाई करना चाहिए था।’
गौर हो कि डाक विभाग के द्वारा छोटा राजन के नाम वाले 5 रुपये के 12 डाक टिकट जारी किए। वहीं इतनी ही संख्या में कुख्यात अपराधी और मुख्तार अंसारी के गुर्गे रहे मुन्ना बजरंगी के नाम से टिकट जारी किए गए हैं। इसके लिए बाकायदा 600 रुपये की फीस भी ली गई। एक राष्ट्रीय अखबार के संवाददाता ने उन औपचारिकताओं का पालन किया जो डाक टिकट बनवाने के लिए जरूरी होती हैं। इसके बाद उसने पोस्ट ऑफिस में मुन्ना बजरंगी फोटो दिखाते हुए प्रेम प्रकाश बताया और छोटा राजन को राजेंद्र एस निखलजे। पूछा गया कि ये दोनों कौन तो उसने जवाब दिया कि परिचित हैं। इतने से सवाल-जवाब में डाककर्मी संतुष्ट हो गया और निर्धारित राशि जमा करने को कहा। इसके कुछ दिन बाद छोटा राजन और मुन्ना बजरंगी के नाम से 5 रुपये के 12-12 टिकट छाप दिए गए।
केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों को किसी खास व्यक्ति को यादों में समेटने के लिए उनके नाम से डाक टिकट छपवाने की स्कीम शुरू की थी। नाम था ‘माय स्टाम्प’। इसके लिए सरकार ने कीमत भी तय की थी। 12 टिकटों के लिए 300 रुपये देकर कोई भी व्यक्ति अपने या परिजनों के नाम से टिकट छपवा सकता है। ये अन्य डाक टिकटों की तरह ही मान्य होते हैं। इन्हें लेटर पर चिपका देश के किसी भी कोने में डाक भेजे जा सकते हैं। फ़िलहाल पोस्टमास्टर-जनरल ने एक क्लर्क, रजनीश बाबू को उनकी लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया है, अन्य छह कर्मचारियों के खिलाफ भी एक अतिरिक्त जांच बिठा दी गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 15, 2026 /
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...