Google Analytics Meta Pixel छह दिन से लापता लड्डू गोपाल के इंतजार में थम नहीं रहे आंसू - Ekhabri.com

छह दिन से लापता लड्डू गोपाल के इंतजार में थम नहीं रहे आंसू

 

वृंदावन। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में छह दिन हो गए, लाड़ले लड्डूगोपाल की एक झलक तक नहीं मिली। 27 साल से 24 घंटे देखभाल, सेवा, सुबह की चाय, बालभोग से लेकर दोपहर का राजभोग, शाम को उत्थापन और रात को शयन भोग लगाने के बाद भी रात में भूख लगे तो लाड़ले लड्डूगोपाल के पास लड्डू रखकर खुद प्रसाद पाने वाली शशि के आंसू हैं कि रुक नहीं रहे हैं। वह अपने लाडले की एक झलक पाने को बेचैन हैं। ये सब इसलिए कि छह दिन पहले अचानक नटखट लड्डूगोपाल उनकी नजर से दूर हो गए। शशि अपने भाग्य को दोष दे रही है कि कहां मेरी सेवा में कोई कमी रह गई, जो नटखट ने दूरी बना ली। शशि को उम्मीद भी पूरी है कि कुछ दिन नटखट अपनी लीला दिखाकर आएगा तो उनके पास ही। इसलिए प्रचार-प्रसार के हर माध्यम को अपना रही हैं। सुबह से शाम तक नियमित रूप से भोग तैयार कर रही हैं और अपने लाडले के इंतजार में भोग रखा रह जाता है। लड्डूगोपाल की यशोदा बनकर उनकी सेवा कर रहीं शशि का भाव है कि भले नटखट लड्डूगोपाल उनके सामने नहीं, लेकिन जो भोग वह तैयार कर रही है, उसे अदृश्य रूप से जरूर वे ग्रहण कर रहे होंगे।

नोएडा के रियल एस्टेट कारोबारी श्यामवीर सिंह ने 21 जुलाई को सुबह राजभोग सेवा में मंदिर सेवायत मोनू गोस्वामी की सेवा में फूलबंगला की सेवा अर्पित की थी। सिंह का एक फ्लैट वृंदावन के एनआरआई ग्रीन कालोनी में है। अब वे वहीं रहते हैं। फूलबंगला की सेवा के दिन पूरा परिवार सुबह 6 बजे ही मंदिर पहुंच गया और श्यामवीर की पत्नी शशि सिंह अपने लड्डूगोपाल को भी लेकर मंदिर पहुंची थीं। फूलबंगला सजने के बाद जब ठा. बांकेबिहारी अपने सिंहासन पर विराजे तो शशि ने लड्डूगोपाल भी उनके समीप विराजित कर दिए। दोपहर को राजभोग आरती के बाद पट बंद हुए तो सेवायत ठाकुरजी को विश्राम करवाने गर्भगृह में ले गए और लड्डूगोपाल शशि सिंह को सौंप दिए। इसके बाद पूरा परिवार ठाकुरजी के छप्पनभोग की डलिया व अन्य सामान उठाने के लिए मंदिर के जगमोहन में पहुंच गया। इसी के साथ सटी चंदन कोठरी के बाहर रखे प्रसाद और सामान को परिवार उठाने लगा, तो लड्डूगोपाल को वहीं चंदनकोठरी के समीप विराजित कर दिया। जब परिवार सामान उठा रहा था, तो दर्शन के लिए एक साथ करीब 10-15 लोग ऊपर चढ़े, जिन्हें मंदिर के भंडारियों ने भीड़ अधिक होने के कारण पांच मिनट में ही बाहर कर दिया। लेकिन, इसी बीच जब परिवार ने देखा तो चंदन कोठरी के पास से लड्डूगोपाल गायब थे।

यह देखकर परिवार में हड़कंप मच गया, ये भगवान की क्या लीला है। पूरे मंदिर में लड्डूगोपाल की खोज शुरू हुई और सीसीटीवी फुटेज देखे गए। जिसमें कुछ नजर नहीं आया। लेकिन, परिवार को एक व्यक्ति गेट नंबर चार पर लड्डूगोपाल को लिए खड़ा फुटेज में नजर जरूर आया, जो करीब 15 मिनट तक खड़ा था। भक्त परिवार का मानना है कि ये स्पष्ट नहीं था कि वे लड्डूगोपाल उनके हैं या नहीं। लेकिन, लड्डूगोपाल गए कहां, इसके लिए पूरा परिवार खोज-खबर में जुट गया।

कभी घर से बाहर नहीं जाते ठाकुरजी

भक्त परिवार के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने बताया ठाकुरजी को वे कभी घर से बाहर नहीं ले जाते। चूंकि उस दिन ठा. बांकेबिहारीजी को फूलबंगला सेवा अर्पित की थी, तो ठाकुरजी के समीप बिठाने का सौभाग्य मिला। इसलिए ठाकुरजी को घर से मंदिर तक ही लाए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...