दुबई एयर शो में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। उड़ान प्रदर्शन के दौरान भारतीय तेजस लड़ाकू विमान अचानक क्रैश हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऊपर काले धुएं का बड़ा गुबार उठता नजर आया, जिससे प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:10 बजे हुआ। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है। तेजस, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा विकसित सिंगल-सीट लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, जिसे भारतीय वायुसेना अपनी प्रमुख आधुनिक लड़ाकू परियोजनाओं में गिनती है। हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि पायलट ने समय रहते इजेक्ट किया या नहीं। फिलहाल भारतीय वायुसेना (IAF) की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र को घेराबंदी में ले लिया है और जांच जारी है।










