बिहार की राजधानी पटना की सडकों पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर उनके आवास के बाहर पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में उन्हें बिहार के आगामी मुख्यमंत्री के रूप में दर्शाया गया है। पोस्टर में लिखा है कि बिहारवासियों की तरफ से भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी याद को जन्मदिन की शुभकामनाएं। पूरे पटना में 100 के क़रीब यह पोस्टर लगे हैं। इससे पहली आज ही नीतीश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से उनके आवास पर जा कर मुलाक़ात की है।










