रायपुर। आज महासमुंद में साहू समाज के संभाग स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन, पत्रिका विमोचन एवं अलंकरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तेलघानी बोर्ड का गठन करने की घोषणा की। गठन से इस कार्य से जुड़े लोगों को एक नई पहचान मिलेगी और रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि साहू समाज प्रगतिशील समाज है। इस समाज ने शिक्षा सहित अन्य सामाजिक क्षेत्रों में सदैव अग्रणी कार्य किया है। कोरोना काल में भी सभी समाजों ने आगे बढ़कर काम किया। हमारे राज्य के सभी समाज की खूबी यह है कि हर परिस्थितियों के हिसाब से वे अपने आप को ढाल लेते है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर तेलघानी बोर्ड बनाने की घोषणा की।
20 लाख रुपए देने की घोषणा
इसके बनने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, साथ ही मुख्यमंत्री ने समाज की माँग पर रायपुर संभाग के पाँचों जिले रायपुर, महासमुन्द, धमतरी, गरियाबंद, बलौदाबाजार में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20-20 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक जागरूकता के मामले में साहू समाज ने हमेशा दिशा दिखाई है। कोरोना काल में भी साहू समाज सहित सभी समाजों ने आगे आकर अपनी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन बाखूबी किए हैं। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने की। जिले के साहू समाज द्वारा महासमुंद में पहली बार संभाग स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, पूर्व मंत्री एवं अभनपुर विधायक धनेन्द्र कुमार साहू, प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, मोतीलाल साहू सहित महासमुन्द विधायक विनोद चन्द्राकर, बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह और सरायपाली विधायक किस्मतलाल नंद, कसडोल विधायक शकुन्तला साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण एवं समाज प्रमुख उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में तीन पुस्तकों का विमोचन किया। इनमें साहू समाज के नोनी बाबू परिचय पुस्तक, सिरपुर ऐतिहासिक धरोहर एवं हमर पुलिस हमर संग शामिल हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने साहू समाज की आराध्य देवी माता कर्मा की मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री और अतिथियों ने समाजिक कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि किसी भी समाज की बुराई को दूर करने के लिए सबसे पहले अपने आप में सुधार लाना आवश्यक हैं तभी समाज में सुधार हो सकता हैं। हम सुधरेंगे तभी हम अच्छे समाज का निर्माण कर पायेंगे। हमारे समाज के लोगों को अपने से कमजोर वर्ग के लोगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री एवं विधायक धनेन्द्र साहू ने भी संबोधित किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...