जम्मू-कश्मीर के बारामुला में बुर्का पहने एक आतंकी ने शराब की दुकान पर ग्रेनेड से हमला किया। हमले में दुकान पर कार्यरत एक सेल्समैन की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। इनमें से एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। बारामुला में शराब की यह दुकान करीब एक सप्ताह पहले ही खुली है। इस दुकान और उत्तरी कश्मीर रेंज के डीआइजी कार्यालय में करीब 20 मीटर का ही फासला है। सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चला रखा है। कश्मीर में आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट, कश्मीर टाइगर्स, कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स, लश्कर और हिजबुल मुजाहिदीन समेत विभिन्न आतंकी संगठनों ने शराब की दुकानों के खिलाफ धमकी दे रखी है।
बारामुला के दीवानबाग में शराब की दुकान पर खरीदारों की भीड़ लगी थी। इस दौरान वहां एक मोटरसाइकिल आकर रुकी। मोटरसाइकिल के पीछे एक आतंकी बुर्का पहने बैठा था। वह नीचे उतरा और शराब की दुकान पर जा पहुंचा। वहां मौजूद अन्य लोगों को लगा कि कोई महिला है और वह पीछे हट गए। बुर्काधारी ने एक ग्रेनेड निकाला और दुकान की खिड़की से भीतर फेंक दिया और फिर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने साथी संग भाग निकला। ग्रेनेड धमाके में दुकान के भीतर मौजूद चार सेल्समैन जख्मी हो गए और वहां अफरा-तफरी मच गई।
धमाके की आवाज सुनते ही वहां आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने एक घायल रंजीत सिह को मृत घोषित कर दिया। चोरों जम्मू संभाग के रहने वाले हैं। मृतक रंजीत सिह जिला राजौरी के सुंदरबनी के बाखर गांव का रहने वाला था। बारामुला के एसएसपी रईस मोहम्मद बट ने कहा कि ग्रेनेड हमले में लिप्त आतंकियों को चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने बुर्काधारी आतंकी की पुष्टि से इन्कार करते हुए कहा कि अभी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आतंकियों को पकड़ लिया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
October 29, 2026 /
दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...