जांजगीर-चांपा जिले के चांपा पोस्ट ऑफिस से जुड़ा बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। मासिक बचत योजनाओं में रकम जमा कराने के नाम पर पोस्ट ऑफिस एजेंट दीपक देवांगन ने करीब 200 खाताधारकों से एक करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बीते करीब पांच वर्षों से खाताधारकों से नियमित किस्तें ले रहा था, लेकिन रकम पोस्ट ऑफिस में जमा करने के बजाय फर्जी एंट्री, नकली हस्ताक्षर और जाली मुहर का इस्तेमाल कर गबन करता रहा। इस ठगी का खुलासा तब हुआ जब चांपा निवासी राजकुमार देवांगन ने 16 दिसंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्ष 2018 से उनके दो खाते चांपा पोस्ट ऑफिस में थे।
वे एजेंट के माध्यम से हर महीने 1500 रुपये जमा करते थे। कुल 66 हजार रुपये देने के बावजूद खातों में केवल 6,900 रुपये ही जमा पाए गए, जबकि बाकी 59,100 रुपये की हेराफेरी कर ली गई। जांच में सामने आया कि इसी तरीके से आरोपी ने लगभग 200 लोगों से पैसे ऐंठे और कुल ठगी की रकम एक करोड़ रुपये से भी अधिक है। पूछताछ में दीपक देवांगन ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि उसने यह रकम ऑनलाइन बेटिंग ऐप में हार दी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, दो फर्जी सिम कार्ड, चार बैंक खाते, करीब 150 पोस्ट ऑफिस खातों से जुड़े दस्तावेज, एजेंट लाइसेंस सहित कई अहम कागजात जब्त किए हैं। मामले की आगे जांच जारी है, वहीं पुलिस अन्य पीड़ितों से भी संपर्क कर रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 3, 2026 /
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...
By Reporter 1 /
February 3, 2026 /
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...
By User 6 /
February 3, 2026 /
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By User 6 /
February 3, 2026 /
Avocado vs Guava : आजकल काफी चर्चा में है। दोनों ही फल सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं, लेकिन इनके फायदे अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से सामने आते हैं। जहां अमरूद एक किफायती देसी सुपरफूड है, वहीं...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...