रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी रायपुर में आयोजित 34वें ऑल इंडिया एड्वोकेट्स क्रिकेट टूर्नामेंट एवं प्रथम अखिल भारतीय महिला क्रिकेट स्पर्धा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में उक्त स्पर्धा का शुभारंभ करते हुए ‘ट्रॉफी’ का भी अनावरण किया। राजधानी रायपुर में 21 से 28 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले टूर्नामेंट का आयोजन छत्तीसगढ़ एड्वोकेट्स क्रिकेट एशोसिएशन के तत्वाधान में किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय अग्रवाल तथा जस्टिस सचिन सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भले ही यह क्रिकेट टूर्नामेंट है, लेकिन साथ ही यह देशभर के विद्वान अधिवक्ताओं का सम्मेलन भी है। इसके आयोजन से अधिवक्ताओं का न सिर्फ एक-दूसरे से व्यक्तिगत परिचय होगा, बल्कि वे प्रोफेशनल रूप से भी लाभान्वित होंगे। इसका फायदा अधिवक्ताओं के साथ-साथ पक्षकारों को भी होगा। अधिवक्ताओं के इस टूर्नामेंट के आयोजन से मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धन भी होगा।
मुख्यमंत्री बघेल इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 34वें ऑल इंडिया एडवोकेट्स क्रिकेट टूर्नामेंट एवं प्रथम अखिल भारतीय महिला क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन हो रहा है। हमें इस बात की भी खुशी है कि इस आयोजन के रूप में हमें अपने मेहमानों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोककला, पर्यटन और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण से भी परिचित कराने का अच्छा अवसर मिला है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि अधिवक्ताओं की पहली अखिल भारतीय महिला क्रिकेट स्पर्धा की शुरूआत छत्तीसगढ़ से हो रही है। यह शुरूआत अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना होगी, साथ ही मुझे इस बात का भी विश्वास है कि महिला अधिवक्ता खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा से क्रिकेट के क्षेत्र में भी नये इतिहास रचेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की वैभवपूर्ण कला-संस्कृति और ऐतिहासिक स्थलों के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने खुशी जाहिर की कि छत्तीसगढ़ में इस टूर्नामेंट के आयोजन के माध्यम से हमारे मेहमानों को हम अपनी खेल संस्कृति और खेल अधोसंरचना के क्षेत्र में हुए विकास से भी परिचित करा पाएंगे। उन्होंने इस गौरवशाली आयोजन के लिए आयोजक सहित सभी अधिवक्ताओं को बधाई भी दी। कार्यक्रम को वन तथा विधि एवं विधायी मंत्री मोहम्मद अकबर ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन में सुप्रीम कोर्ट और 20 हाईकोर्टों की टीमें शिरकत कर रही हैं। इससे हम सभी छत्तीसगढ़वासी गौरान्वित हो रहे हैं। हम छत्तीसगढ़ के लोग यहां आने वाले सभी खिलाड़ियों को दिल से स्वागत करते हैं। हम उनकी खेल-प्रतिभा और प्रदर्शन का लुत्फ उठाने के लिए काफी उत्सुक हैं।
कार्यक्रम को अध्यक्ष क्रिकेट एशोसिएशन फॉर एडवोकेट्स इन इंडिया आर. संथानम कृष्णन तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ एडवोकेट्स क्रिकेट एशोसिएशन फैजल रिजवी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा, अधिवक्ता अशीष सोनी तथा विवेक सिंह सहित एशोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ता खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों (होमगार्ड) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं में योगदान देने वाले स्वयंसेवी नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...