Google Analytics Meta Pixel जन्मदिन पर बगिया पहुंचे मुख्यमंत्री, मां का लिया आशीर्वाद - Ekhabri.com

जन्मदिन पर बगिया पहुंचे मुख्यमंत्री, मां का लिया आशीर्वाद

बगिया।जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने गृहग्राम बगिया पहुंचकर माताजी के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संवेदना, भावना और जीवन का सबसे पवित्र अहसास है।

 

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मां जीवन रूपी उपवन के हर फूल में बसने वाली खुशबू हैं। मां लोरी की मधुरता, स्नेह की कोमल थाप, श्रद्धा, विश्वास और पूजा की थाली में गूंजता पावन मंत्र हैं।

 

उन्होंने कहा कि माताजी के स्नेह, संस्कार और शुभाशीष से लोकमंगल और जनसेवा के उनके संकल्प को निरंतर शक्ति और प्रेरणा मिलती है। जन्मदिन के इस अवसर पर उन्होंने माताजी का आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां के दिखाए सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता के मार्ग पर चलते हुए छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक के सुख, सम्मान और समृद्धि के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने प्रदेश के विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

 

जन्मदिन के अवसर पर बगिया में स्थानीय लोगों और समर्थकों ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रदेश की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

कांकेर की कृतिका टेकाम ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में किया टॉप

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...

CGPSC Mains 2026: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, परीक्षा तिथि बढ़ी, अब जून में होगा मुकाबला

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

रायपुर में सनसनीखेज वारदात: पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रजबंधा मैदान क्षेत्र में पुराने झगड़े के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस वारदात से इलाके में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *