Google Analytics Meta Pixel स्वंतत्रता दिवस 15 अगस्त कार्यक्रम की सभी तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश - Ekhabri.com

स्वंतत्रता दिवस 15 अगस्त कार्यक्रम की सभी तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने राज्य शासन द्वारा स्वंतत्रता सप्ताह (11 अगस्त से 17 अगस्त) के दौरान ‘हर घर झंडा कार्यक्रम‘ के सफल क्रियान्वयन के संबंध में जारी दिशा निर्देश का पालन सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया एवं इस संबंध में अधिकारियों से आवश्यक तैयारी की जानकारी ली। इसके अंतर्गत उन्होंने सभी आम नागरिकों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित करने की बात कही ताकि आमजनों में देशभक्ति की भावना विकसित हो और राष्ट्र ध्वज के सम्मान में वृद्धि हो।



कलेक्टर ने जिले के अन्तर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहो, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, कार्पाेरेट और निजी संगठनों को भी सी.एस.आर. संसाधनों सहित भाग लेने और योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किए जाने, राज्य शासकीय वेबसाइटों और सोशल मीडिया का उपयोग कर आमजनो में जागरूकता लाये जाने तथा अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा को वेबसाइट (amritmahotsav.nic.in) के माध्यम से लिंक करने तथा समस्त शासकीय भवनों एवं संस्थानों में झण्डा फहराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की सभी तैयारियों के संबंध मे विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेकर आपसी समन्वय से कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त को सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में आयोजित होगा। राजधानी स्थित सभी कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम सुबह 8 बजे के पूर्व सम्पन्न करा लिए जाए। समस्त कार्यालय प्रमुख अपने-अपने कार्यालय में सुबह 7.30 बजे ध्वजारोहण करेंगे तथा राष्ट्रीय गान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कलेक्टोरेट में सुबह 8 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान किया जाएगा एवं जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

कलेक्टर ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को मुख्य कार्यक्रम स्थल पर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने, आयुक्त नगर निगम रायपुर को पुलिस परेड ग्राउंड में साफ-सफाई एवं पीने की पानी की व्यवस्था, वनमंडलाधिकारी को पुलिस परेड ग्राउंड पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने, जिला पंजीयक को गुब्बारे की व्यवस्था, छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत व्यवस्था करने, उद्यान विभाग के अधिकारी को गमले की व्यवस्था करने तथा मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को पैरामेडिकल स्टॉफ एवं औषधियों सहित एंबुलेंस की व्यवस्था सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी को कर्तव्यनिष्ठ होकर करने कहा।

कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि उनके विभाग के लंबित आवेदनों का निराकरण समय-सीमा में कर आमजनों को योजनाओं का लाभ दिलाए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री घोषणा से संबंधित सभी प्रकरणों का विभागवार समीक्षा किया तथा उन घोषनाओं के पूर्ण होने की जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जनचौपाल और लोकसेवा गांरटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने अधिकारियों को निर्देशित किए।

कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व से राजीव युवा मितान क्लब के गठन एवं गौठान समिति के गठन की जानकारी ली। उन्होंने पी.एच.ई विभाग के अधिकारी से जल जीवन मिशन के वस्तु स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बैठक में आपदा मित्र के प्रशिक्षण, आयुषमान कार्ड, सूखे की स्थिति, खाद् की उपलब्धता आदि की जानकारी लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।



इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ रवि मित्तल, नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, अतिरिक्त कलेक्टर एन.आर साहू, अपर कलेक्टर बी.बी पंचभाई, सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

खाद्य विभाग के लिए 6216 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...