Google Analytics Meta Pixel परीक्षा चल रही थी, लड़के गाने बजाने लगे, मना किया तो हुई जमकर मारपीट - Ekhabri.com

परीक्षा चल रही थी, लड़के गाने बजाने लगे, मना किया तो हुई जमकर मारपीट

रायपुर-रायपुर में DJ बजाने को लेकर छात्रों के 2 गुटों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने पहले तो एक दूसरे को गालियां दी। फिर जमकर लात-घूंसे बरसाए हैं। मारपीट का यह वीडियो अब सामने आया है। छात्रों का कहना है कि बाहरी लड़कों ने परीक्षा के समय डीजे बजाया। मना करने पर वह विवाद करने लगे थे। जिसके बाद यह मारपीट हुई है। यह पूरा मामला राजधानी के साइंस कॉलेज का है। साइंस कॉलेज में सोमवार को परीक्षा चल रही थी। उसी समय कुछ लड़के डीजे लेकर पहुंचे थे और बजाने लगे। ये देखकर वहां मौजूद छात्र-छात्राएं भी पहुंच गईं और डांस करने लग गईं। सभी होली के गानों पर खूब डांस कर रहे थे। बताया गया कि इसी दौरान परीक्षा हॉल से कुछ छात्र बाहर आ गए और डीजे बजाने का विरोध करने लगे। उन्होंने कहा कि हमारी परीक्षा चल रही थी तुम लोग डीजे बजाकर हमें डिस्टर्ब कर रहे हो, ये ठीक नहीं है। बस इसी बात को दोनों पक्षों में जमकर विवाद शुरू हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि कॉलेज के दूसरे छात्र भी परीक्षा देने वाले छात्रों के समर्थन में आ गए और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई थी। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि वे DJ को कम आवाज में बजा रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। वे हॉस्टल के छात्रों के साथ होली खेल रहे थे। उस समय कोई परीक्षा नहीं चल रही थी। जब कॉलेज प्रशासन ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तब उन्होंने डीजे को तत्काल बंद कर दिया था। फिर वे हॉस्टल की ओर जाने लगे थे। मगर छात्रों के एक गुट ने हमसे मारपीट की है।इस मामले में कॉलेज के प्रिंसिपल प्रकाश चौबे ने कहा कि कल परीक्षा खत्म होने के बाद जब स्टूडेंट कॉलेज के बाहर निकल रहे थे। तभी कुछ बाहरी युवक DJ लेकर पहुंचे। उन्होंने डीजे बजाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रबंधन ने मना कर दिया। फिर कॉलेज के कुछ छात्र और बाहरी लड़कों के बीच कहासुनी हो गई। वे आपस में भिड़ गए। जिसके तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया और मामला शांत हो गया था। इस मामले में सरस्वती नगर टीआई श्रुति सिंह ने बताया लड़कों के आपसी झड़प की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। किसी भी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। शिकायत होने पर कार्रवाई होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *