ईरान में हिजाब पहनने समेत अन्य प्रतिबंधों के खिलाफ भड़के आंदोलन की आग 31 प्रांतों के 80 शहरों में पहुंच गई है। हजारों लोग सड़कों पर उतरकर सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती भी जोरों पर है। सिर्फ गुइलान प्रांत में 700 से ज्यादा लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 60 महिलाएं शामिल हैं।
इस बीच, राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने देश की शांति व सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने वर्तमान अशांति को दंगा करार दिया। कहा कि आंदोलन और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने में अंतर किए जाने की जरूरत है।
तेज होते विरोध प्रदर्शनों के बीच ईरान सरकार ने इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया। अधिकारियों ने कहा कि जब तक सड़कों पर शांति बहाल नहीं हो जाती, इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
लोगों का गुस्सा गत हफ्ते उस समय भड़क गया था, जब कुर्दिस्तान की माहसा अमीनी (22) की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। तेहरान में पुलिस ने हिजाब नहीं पहनने के आरोप में उसे हिरासत में लिया था। प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में मरने वालों की संख्या 26 हो चुकी है, जिनमें पांच पुलिसकर्मी शामिल हैं। रायटर ने एक सप्ताह के आंदोलन में मरने वालों की संख्या 41 बताई है। सैकड़ों लोग घायल हैं। लोगों ने थानों व वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने रिवोल्यूशनरी गार्ड के पूर्व कमांडर कासिम सुलेमानी के पोस्टर फाड़कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। सुलेमानी की जनवरी 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत हो गई थी। उनको हीरो के रूप में देखा जाता है।
अमीनी को लेकर इंटरनेट मीडिया पर भावुक संदेश भेजे जा रहे हैं। इन संदेशों ने महिलाओं में गुस्सा भर दिया है। वे मौत की बात करती हैं, पुलिस से भिड़ने की बात करती हैं और अपनों के मारे जाने की आशंका में उनकी आंखें छलक उठती हैं। नाराज महिलाओं ने अपने बाल काटकर और बुर्का जलाकर विरोध जताया है। ईरानी कानून के अंतर्गत महिलाओं के लिए सार्वजनिक जगहों पर ढीले कपड़े और हिजाब पहनना अनिवार्य है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...