देश में मंकीपाक्स से पहली मौत, हाल ही में यूएई से केरल लौटा था युवक

देश में मंकीपाक्स से पहली मौत की पुष्टि हुई है। पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से केरल लौटे युवक की मौत हुई है। केंद्र सरकार ने मंकीपाक्स के मामलों पर निगरानी रखने और उसकी रोकथाम के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। मंकीपाक्स से मौत का यह एशिया का भी पहला मामला है। इसको मिलाकर विश्व में अब तक इस बीमारी से चार लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें स्पेन में दो और ब्राजील में एक मौत शामिल है। अब तक 78 देशों में इसके 18,000 से ज्यादा मामले मिल चुके हैैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसको लेकर 23 जुलाई को वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की थी।
केरल के राजस्व मंत्री के. राजन ने कहा कि 22 वर्षीय युवक 21 जुलाई को यूएई से केरल लौटा था। थकान और बुखार आने पर वह त्रिसूर के एक अस्पताल में गया था, जहां 27 जुलाई को उसे भर्ती कर लिया गया था। 30 जुलाई को उसकी मौत हो गई। उसके नमूने को पुणें स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआइवी) भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने बताया कि युवक के स्वजन ने एक दिन पहले ही अधिकारियों को बताया था कि भारत लौटने से पहले यूएई में ही उसे संक्रमित पाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग उसकी मौत के कारणों की जांच करेगा। वह युवा था और पहले से उसे कोई गंभीर बीमारी भी नहीं थी।
प्रेट्र ने सूत्रों के हवाले कहा है कि मंकीपाक्स के मामलों पर नजर रखने और उसकी रोकथाम के लिए गठित टास्क फोर्स के प्रमुख नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डा. वीके पाल होंगे। टास्क फोर्स बीमारी की जांच और रोकथाम के उपायों पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आवश्यक सलाह और दिशानिर्देश देगा। देश में मंकीपाक्स के चार मामले मिले हैैं। केरल में तीन और दिल्ली में एक। केरल का एक मरीज ठीक भी हो चुका है।
डब्ल्यूएचओ ने इन अफवाह को खारिज किया है कि मंकीपाक्स समलैैंगिक समुदाय या पुरुषों के बीच यौन संबंध से फैलता है। संगठन का कहना है कि संक्रमितों के सीधे संपर्क में आने वाले किसी भी व्यक्ति को यह संक्रमण अपनी चपेट में ले सकता है। मंकीपाक्सा का वायरस जानवरों से मानवों में आता है। इसके लक्षण स्मालपाक्स (छोटी चेचक या छोटी माता) की तरह ही होते हैैं, जैसे शरीर पर लाल दाने या चकते पड़ जाना। हालांकि, यह स्मालपाक्स की तरह ज्यादा खतरनाक नहीं है। अभी तक इसके घातक नहीं पाया गया है, लेकिन संगठन ने इससे ज्यादा मौतें की आशंकाओं को खारिज भी नहीं किया है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...