Google Analytics Meta Pixel देश का भविष्य युवाओं के सपनों से गढ़ा जाएगा- राज्यपाल - Ekhabri.com

देश का भविष्य युवाओं के सपनों से गढ़ा जाएगा- राज्यपाल

राज्यपाल श्री हरिचंदन अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए

65 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल से नवाजा, इनमें 36 छात्राएं शामिल
दो विद्वानों को मानद् उपाधि, त्रैमासिक पत्रिका कन्हार का विमोचन

रायपुर-अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर का चौथा दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर में राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर फिजी गणराज्य के भारत में उच्चायुक्त श्री कमलेश शशि प्रकाश मौजूद थे। समारोह में विश्वविद्यालय के 58 और शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के 7 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं डिग्री से अंलकृत किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा समाज विज्ञान और कला संकाय में योगदान के लिए 2 विद्वानों को मानद् उपाधि से विभूषित किया गया। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने गणित एवं अंग्रेजी विषय के 2 शोधकर्ता विद्यार्थी को पहली बार पीएचडी की उपाधि प्रदान की। कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, बेलतरा विधायक श्री रजनीश सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री ए.डी.एन वाजपेयी, शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति डॉ. ललित प्रकाश पटेरिया, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका कन्हार का विमोचन किया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन ने स्वर्ण पदक एवं मानद उपाधि प्राप्त सभी विद्यार्थी एवं विद्वानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के सपनों और आशाओं से गढ़ा जाएगा। दीक्षांत समारोह विद्यार्थी और यूनिवर्सिटी के लिए एक यादगार दिन होता है। आपने विश्वविद्यालय में जो शिक्षा अर्जित की है, वो एक बेहतर और प्रगतिशील समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। विद्यार्थियों को सतत अपनी क्षमता और ज्ञान के विकास के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के द्वारा सरकार ने शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा नीति में समावेशी शिक्षा को शामिल किया गया है, जिसमें बच्चों के संपूर्ण विकास पर जोर दिया जा रहा है। आज हम अपनी प्राचीन समृद्ध ज्ञान और परम्परा को भूल गए है। अपनी पुरानी प्रतिष्ठा को फिर से अर्जित करने के लिए शिक्षा व्यवस्था में मानवीय मूल्यों और परम्पराओं को शामिल करना होगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में ही मानवीय मूल्यों, परम्पराओं और रचनात्मक क्षमता का विकास होता है। विद्यार्थी नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते है। मुख्य अतिथि उच्चायुक्त श्री कमलेश शशि प्रकाश ने विद्यार्थियों केा अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से आपके जीवन में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि  खूब पढ़े इसे अपनी आदत में शामिल कर ले। पढ़ाई से ही आपके सपनों को उंची उड़ान मिलेगी। उन्होंने कहा कि अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें। कुलपति श्री ए.डी.एन वाजपेयी ने स्वागत भाषण दिया और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *