अक्सर लोग प्यार के जुनून में कुछ भी कर गुजरते हैं और आपने भी प्यार में साथ जीने मरने की कसम खाने वाले कई परवाने देखे होंगे। मगर, हम आपको एक ऐसी कातिल प्रेमिका से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने दूसरे प्रेमी को खौफनाक मौत दे दी।
पुलिस के अनुसार, यह मामला सूरजपुर लक्ष्मणपुर गांव का है। यहां का युवक सुन्दरसाय एक पैर से विकलांग था। उसका परिवारिक जीवन आराम से बीत रहा था। इस बीच 2014 में उसकी बीवी का निधन हो गया। इसके बाद सुंदरसाय के जीवन में कमलापुर की भगमेन की एंट्री होती है। समय के साथ प्यार भी परवान चढ़ा। मगर, भागमेन और सुंदरसाय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और भागमेन गांव के ही सोमारसाय के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगी।
पुलिस के अनुसार, एक दिन सुन्दरसाय राजवाड़े प्रेमिका के घर शराब और मटन लेकर पहुंचा और साथ पीने खाने के की बात करते हुए पंडाल की ओर आने को कहा। वहां जाने से पहले प्रेमिका भगमैन ने अपने नए प्रेमी को भी उस जगह पर फोन कर बुला लिया। तीनों ने शराब पी। इस दौरान भगमेन के घर आने जाने की बात को लेकर दोनों प्रेमी आपस में भीड़ गए। दोनों की लड़ाई में भगमेन ने सोमारसाय का साथ दिया और दोनो ने मिलकर सुंदर को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को बोरे में भरकर पास के ही कमलापुर पोखरी में फेंक दिया।
सब कुछ आरोपियों के प्लान के अनुसार ही चल रहा था, लेकिन बीते 2 मई को जब मृतक सुन्दरसाय का शव पुलिस को मिला तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों ने आरोपियों से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By Reporter 5 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...