आगरा में एक रसगुल्ले ने शादी समारोह में बवाल करा दिया। चाकूबाजी में दूल्हे के भतीजे की मौत हो गई और निकाह रुक गया। इसके बाद बरात बैरंग लौट गई। लड़की पक्ष के नौ लोगों के विरुद्ध हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है। उस्मान कुरैशी की पुत्रियों जैनब फातिमा और शाजिया फातिमा की बरात आई थी। बरात जावेद कुरैशी और राशिद कुरैशी की थी।
बरात के स्वागत के बाद दावत दी जा रही थी। लड़के वालों का आरोप है कि खाने के दौरान बराती शाहरूख ने रसगुल्ला मांगा। एक युवक ने उसे चम्मच से रसगुल्ला दिया। रसगुल्ला जमीन पर गिर गया। शाहरूख ने दूसरा रसगुल्ला मांगने के साथ ही युवक से कुछ कह दिया। यह बात रसगुल्ला देने वाले को बुरी लग गई। उसने शाहरूख के सिर पर चमचा मार दिया। इसे लेकर विवाद होने लगा। बड़े-बुजुर्गों ने विवाद शांत करा दिया। दावत खाकर अधिकांश बराती चले गए। दोनों दूल्हे समेत करीब दो दर्जन लोग रुक गए।
लड़के वालों का आरोप है कि लड़की पक्ष के आरिफ, अनवार, अलकाश, दिलशाद समेत दस से अधिक लोगों ने उन्हें घेर लिया। दूल्हों को कमरे में बंद करने के बाद बरातियों पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इससे बरातियों में अफरातफरी मच गई। चाकूबाजी में दूल्हों के रिश्ते के भतीजे सनी और शाहरूख समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 20 वर्षीय सनी की मौत हो गई। एसपी (पश्चिमी) ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि बरात में रसगुल्ले को लेकर विवाद हुआ था। युवक की हत्या के मामले में नौ लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By User 6 /
April 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...