Google Analytics Meta Pixel महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की ताकत, बढ़ी कमाई और कारोबार   - Ekhabri.com

महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की ताकत, बढ़ी कमाई और कारोबार  

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए केवल घर-गृहस्थी में आर्थिक मदद का माध्यम नहीं रह गई है, बल्कि यह उनकी आय बढ़ाने और आजीविका के स्थायी साधन विकसित करने में भी मददगार साबित हो रही है। योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक राशि का उपयोग कई महिलाएं अपने छोटे कारोबार, किराना दुकान, पशुपालन और अन्य स्वरोजगार गतिविधियों में कर रही हैं।

 

महतारी वंदन योजना राज्य की प्रमुख योजनाओं में शामिल है। वर्तमान में करीब 68 लाख महिला लाभार्थी इससे जुड़ी हैं। योजना के तहत अब तक 31 किस्तों में 20,075.38 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। वहीं, वर्ष 2026-27 के राज्य बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

 

योजना के साथ महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए महतारी शक्ति ऋण योजना भी संचालित की जा रही है। नवंबर 2024 से अब तक करीब 41,124 लाभार्थी इस योजना के तहत 102.38 करोड़ रुपये के बिना गारंटी वाले स्वरोजगार ऋण का लाभ उठा चुकी हैं। इस ऋण के जरिए महिलाएं सब्जी बिक्री, कारीगरी, किराना कारोबार, मुर्गी पालन और अन्य छोटे व्यवसायों का विस्तार कर रही हैं।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अनुसार, महतारी शक्ति ऋण योजना से सब्जी बेचने, कारीगरी और अन्य छोटे काम करने वाली महिलाओं को अपने कारोबार का विस्तार करने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायता मिल रही है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लखपति दीदी’ के विजन को आगे बढ़ाने में भी मदद मिल रही है।

Read Also  सुप्रसिद्ध स्टेशनों का अद्वितीय पुनर्विकास कार्यमुख्य समाचार - दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 49 स्टेशनों का बड़ा रूप में पुनर्विकास कार्य आगाज, यात्रियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं जल्द होंगी उपलब्ध

 

रानू कैवर्त की कहानी भी इसी बदलाव की मिसाल है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के आंदी गांव की रानू सिलाई, कपड़े और किराने के कारोबार के साथ बटेर और देसी मुर्गी पालन तथा हैचरी का काम कर रही हैं। इन गतिविधियों से उनकी सालाना आमदनी करीब 3 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

 

गुडुमदेवारी की सीता मरावी ने किराने की दुकान शुरू करने के लिए बैंक से 25 हजार रुपये और मुर्गी पालन के लिए स्वयं सहायता समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लिया। कारोबार बढ़ने के साथ उनकी सालाना आय करीब 2.5 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

 

इसी गांव की सुमन लता वाकरे ने स्वयं सहायता समूह से 15 हजार रुपये की मदद लेकर किराने की दुकान शुरू की। बाद में बैंक ऋण के जरिए उन्होंने कारोबार का विस्तार किया। अब उनकी सालाना आय 1 लाख रुपये से अधिक हो चुकी है।

 

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के रामगढ़ की केजू बाई सलामे महतारी वंदन योजना से मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक राशि का इस्तेमाल किराने की दुकान में सामान का स्टॉक बढ़ाने के लिए करती हैं। इससे उनकी बिक्री में बढ़ोतरी हुई है और वह भी लखपति दीदी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

 

# 13.85 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

 

10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल मौजूदगी में शुरू हुई महतारी वंदन योजना को महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़कर देखा जा रहा है। राज्य में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 13.85 लाख महिला सदस्य अब तक लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हो चुकी हैं।

Read Also  रायपुर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

 

राज्य सरकार ने लखपति दीदी भ्रमण योजना के लिए भी बजटीय प्रावधान किया है। इसके तहत लखपति दीदियों को देश के विभिन्न व्यापारिक और आर्थिक केंद्रों के साथ-साथ प्रमुख शक्तिपीठों के भ्रमण का अवसर देने की योजना है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सफल कारोबार और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े अनुभवों से परिचित कराना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *