MUZAFFARPUR. मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14673) के जनरल कोच में 6 बच्चे अपनी मां से बिछड़ गए. इनमें तीन लड़कियां (अनीश, ज्योति, श्रुति), दो लड़के (पुनीत, प्रनसी) और एक 3 महीने का मासूम प्रिंस शामिल था. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला और चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंपा.
मां सामान लेने उतरी, ट्रेन चल पड़ी
बच्चे अपनी मां के साथ नानी के घर से पिता के पास जयनगर जा रहे थे. रास्ते में ट्रेन के रुकने पर मां सामान लेने उतरीं, लेकिन ट्रेन चल पड़ी और वे डिब्बे में वापस नहीं चढ़ पाईं. बच्चों के अकेले रह जाने की सूचना मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, सोनपुर को मिली, जिसके बाद RPF ने तुरंत कार्रवाई शुरू की.
RPF की त्वरित कार्रवाई
मुजफ्फरपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर ट्रेन पहुंचते ही उपनिरीक्षक सुष्मिता कुमारी, महिला आरक्षी श्वेता लोधी और धर्मेंद्र कुमार ने बच्चों की तलाश शुरू की. कड़ी मेहनत के बाद सभी 6 बच्चों को सुरक्षित ढूंढ लिया गया. RPF पोस्ट पर पूछताछ में बच्चों ने अपना पता अरनामा, जयनगर बताया. मां के आने में देरी होने पर 3 महीने के प्रिंस को दूध पिलाकर शांत कराया गया.
चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंपे बच्चे
RPF इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें चाइल्ड हेल्प डेस्क, मुजफ्फरपुर को सौंप दिया गया. इस घटना ने रेलवे स्टेशनों पर बच्चों की सुरक्षा और RPF की तत्परता को फिर से रेखांकित किया है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...