देश का एकमात्र मंदिर,जहाँ कृष्ण की दुल्हन हैं ‘मीरा’ | जानिए क्या है,इसके पीछे की वजह

राधा,रुक्मणी की प्रतिमा के संग कृष्ण मंदिर तो बहुत देखें होंगे  | लेकिन सबसे बड़ी भक्त के साथ कृष्ण का मंदिर देखा या फिर सुना है ?यदि आपका उत्तर न में है तो अपनी जानकारी को और समृद्ध कर लीजिए |  लीजिए | जी हाँ…एक मंदिर ऐसा भी है,जहाँ कान्हा की प्रतिमा राधा,रुक्मणी के साथ न होकर उनकी सबसे बड़ी भक्त मीरा के साथ है | देश का यह इकलौता मंदिर है 422 वर्ष पुराना है | जानिए कहाँ स्थापित है और क्या विशेष है इस भव्य मंदिर में ?

देश के इस शहर में यह मंदिर 

मीरा के कृष्ण प्रेम से जुडी कथाओं से कौन परिचित नहीं है | लेकिन देश का एक मात्र मंदिर है जहाँ मीरा बाई भगवान कृष्ण के साथ वीराजी हुई हैं और उन्हें  पूजा भी जाता है | यह है, राजस्थान के जयपुर में आमेर स्थित जगतशिरोमणि मंदिर। जानकारी के अनुसार यह लगभग 422 साल पुराना मंदिर है | कहा जाता है कि यहाँ आकर आराधना करने वालो की हर मन्नत पूर्ण होती है |
किसने करवाया था इस मंदिर का निर्माण
इतिहास के जानकारों के अनुसार  जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह (प्रथम) की पत्नी रानी कनकावती ने अपने 14 साल के बेटे कुंवर जगत सिंह की याद में सन् 1599 में मंदिर का निर्माण शुरू करवाया था। 9 साल चले निर्माण कार्य के बाद यह तीन मंजिला भव्य मंदिर वर्ष 1608 में बनकर तैयार हुआ। मंदिर का नाम जगत शिरोमणि मंदिर रखा गया। यहां भगवान विष्णु की मूर्ति की स्थापना की गई।
जानिए जगत शिरोमणि मंदिर की विशेषताएं 
जगत शिरोमणि मंदिर जितना अधिक आस्था का केंद्र है,उतना ही भव्य,कलात्मक एवं सुंदर भी है  | इस मंदिर के अंदर का मंडप एक लालिमा लिए है | जिसकी वजह,इस मंडप का निर्माण लाल पत्थरों से किया जाना है | मंदिर में कृष्ण,मीरा बाई के साथ चतुर्भुज भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित है | मंदिर में एक प्राचीन पालकी भी है। दुल्हन स्वरूप मीरा बाई की प्रतिमा को इस पालकी में बैठाकर मंदिर में विवाह के वक्त लाया गया था। आज भी देश विदेश से भक्त सिर्फ एक झलक के लिए खिचें चले आते हैं | मंदिर का भव्य तोरण द्वार देखते ही बनता है | यह मंदिर 17 वीं शताब्दी के आरंभ के महामेरू भवन की एक सटीक मिसाल है। मंदिर का गर्भग्रह जालीदार खंभ वाले मंडप से बना हुआ है। भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति के सामने एक मंडप प्रासाद में उनके वाहन गरूड़ भगवान विराजित है। वहीं, सुंदर संगमरमर के पत्थरों से बने सुंदर तोरण द्वार है। यहां दोनों तरफ हाथियों की प्रतिमा है। यहां दीवारों व छतों पर सुंदर भित्ति चित्र बने हैं, जो कि मंदिर की भव्यता को दर्शाते हैं। यह मंदिर वैष्णव संप्रदाय की मान्यता रखता है।
मंदिर से जुडी कुछ किवदंतियां भी है  … जानिए 
यह मंदिर लाखों भक्तो की आस्था का केंद्र है | माना जाता है कि वर्तमान में भगवान कृष्ण की जो प्रतिमा स्थापित है,वो वही प्रतिमा है,जिसका चित्तौड़गढ़ में विवाह के बाद मीरा पूजती थी | बताया यह भी जाता है कि इस प्रतिमा को मेवाड़ पर आक्रमण करने वालों ने खंडित करने का प्रयास भी किया | इसके पश्चात कृष्ण की यह प्रतिमा जगत शिरोमणि मंदिर लाई गई | मीरा बाई की भी एक मूर्ति का निर्माण कर दोनों का विवाह सम्पन्न कराया गया | मीरा बाई की प्रतिमा का मंदिर में प्रवेश दुल्हन जैसा सजाकर ही करवाया गया था |
लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पाई
राजस्थान में इस मंदिर को लेकर कई किवदंतियां हैं। इसके मुताबिक यहां भगवान श्रीकृष्ण की जो मूर्ति स्थापित है, यह वही प्रतिमा है, जिसका चित्तौड़गढ़ में विवाह के बाद मीरा बाई अपनी आराधना और भक्ति गान किया करती थी। बताया जाता है कि कई बार बाहरी मेवाड़ में आक्रमणकारियों ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को नष्ट करने का प्रयास किया। मंदिर में वर्षों पुरानी पालकी भी है। दुल्हन स्वरूप मीरा बाई की प्रतिमा को इस पालकी में बैठाकर मंदिर में विवाह के वक्त लाया गया था।  
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...