लखनऊ में भाजपा के तीन दिग्गज नेताओं को समर्पित ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है. बसंतकुंज क्षेत्र में 65 एकड़ में विकसित यह विशाल परिसर अपनी भव्यता, आधुनिक सुविधाओं और विशेष डिजाइन के कारण चर्चा में है. परिसर को कमल के फूल की आकृति में तैयार किया गया है, जो भारतीय संस्कृति और भाजपा के प्रतीक चिन्ह दोनों का प्रतिनिधित्व करता है.
यहां एक साथ करीब एक लाख लोगों के जुटने की क्षमता है, जबकि पूरे परिसर में डेढ़ लाख से अधिक लोगों के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं. तीन हेलीपैड, बड़े मंच, चौड़े पाथवे और कई सुविधाओं से युक्त यह स्थल प्रधानमंत्री के किसी भी बड़े आयोजन के लिए पूरी तरह उपयुक्त माना जा रहा है.
गोमती नदी के किनारे बने इस राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निर्माण लगभग 232 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. लंबे समय से प्रतीक्षित यह स्थल अब उद्घाटन के लिए तैयार है और उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर इसका लोकार्पण करेंगे.
पीएम मोदी के कार्यक्रम को मद्दे नजर रखते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण तेज कर दिया है. परिसर में वीवीआईपी, वीआईपी और आम जनता की एंट्री के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए हैं. साथ ही, ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से पहुंचने की विशेष व्यवस्था भी की गई है.
पूरे क्षेत्र में पार्किंग की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है. अंदर और बाहर 1000-1000 वाहनों की क्षमता वाली दो बड़ी पार्किंग तैयार की गई हैं. इसके अलावा, चहारदीवारी के बाहर भी एक हजार वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है ताकि बड़े आयोजनों के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो.
परिसर में आठ बड़े ब्लॉक, म्यूजियम ब्लॉक, कैफेटेरिया, मेडिटेशन सेंटर, एमपी थिएटर और पांच टॉयलेट ब्लॉक निर्मित किए गए हैं. यहां विभिन्न रैलियों, जनसभाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बिना यातायात की समस्या के आयोजित किया जा सकेगा, क्योंकि यह क्षेत्र शहर की भीड़भाड़ से दूर है.
प्रेरणा स्थल की सबसे बड़ी आकर्षण भाजपा के तीन प्रमुख नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 63 फीट ऊंची प्रतिमाएं हैं. यह देश में इन नेताओं की सबसे बड़ी मूर्तियां हैं. संरचना, डिजाइन और भव्यता के कारण यह स्थल लखनऊ का नया पहचान बिंदु बनने जा रहा है.
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कार्यदायी संस्था को 20 दिसंबर तक इस स्थल को हैंडओवर करने के निर्देश दिए हैं. उसके बाद इसे पीएम मोदी के उद्घाटन कार्यक्रम के अनुरूप सजाया-संवारा जाएगा. पीएम को निमंत्रण भेजा जा चुका है और पूरा प्रशासनिक तंत्र उद्घाटन की तैयारियों में जुट गया है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...