Google Analytics Meta Pixel अदाणी विद्या मंदिर सरगुजा में सीबीएसई कक्षा दसवीं की परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा - Ekhabri.com

अदाणी विद्या मंदिर सरगुजा में सीबीएसई कक्षा दसवीं की परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा

 

वर्ष 2023-24 बैच में आठ आदिवासी बच्चों ने हासिल किये 83 से 69 प्रतिशत अंक

 

 

अम्बिकापुर,15 मई 2024: सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक में अदाणी विद्या मंदिर (एवीएम), साल्ही के कक्षा दसवीं में शत प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा बीते बुधवार को हाई स्कूल मुख्य परीक्षा के घोषित परिणाम में एवीएम, साल्ही का परिणाम शत प्रतिशत रहा। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा दसवीं की मुख्य परीक्षा में एवीएम, साल्ही से शामिल सभी 35 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं जिसमें से आठ विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें कुमारी प्रीति गोंड, ग्राम दावा – 83%, सचिन दास, ग्राम परसा – 81%, कुमारी अमीषा पोर्ते, ग्राम साल्ही – 71%, मंजीत दास, ग्राम साल्ही – 71%, मंजीत सार्थी, ग्राम परसा – 70%, कुमारी ज्योति कुसरो, ग्राम शिवनगर – 70%, कुमारी तारा रानी मर्काम, ग्राम घाटबर्रा – 69% और कुमारी समीला पोर्ते, ग्राम साल्ही – 69% अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रशासन, शिक्षक और माता-पिता ने छात्रों की शानदार उपलब्धियों पर शुभकामनाएं दीं और उनके मेहनत और समर्पण की सराहना की।

 

जिले के घोर आदिवासी अंचल उदयपुर में राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की सामाजिक सरोकारों के तहत अदाणी फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे एवीएम, साल्ही सीबीएसई से सम्बद्ध एक मात्र स्कूल है। जहां पढ़ने वाले 900 से अधिक आदिवासी बच्चों को केन्द्रीय शिक्षा मण्डल की अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्ता युक्त निःशुल्क शिक्षा सहित पौष्टिक भोजन, गणवेश, किताब, कापी स्कूल बैग इत्यादि भी प्रदान कर रहा है। इसी के साथ यहां मिलने वाला पौष्टिक भोजन भी स्कूल में पढ़ रहे आदिवासी बच्चों की माताओं द्वारा ही तैयार किया जाता है।

Read Also  ज्ञानपीठ सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को राजकीय सम्मान के साथ विदाई

 

अदाणी फाउंडेशन सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक में सामाजिक सहभागिता के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास तथा आजीविका उन्नयन के कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है। जिनमें स्थानीय युवाओं और महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने कौशल विकास केंद्र में कई जीविकोपार्जन पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिनमें गतवर्ष चलाए गए सहायक इलेक्ट्रीशियन ट्रैड के 35 पुरुष और सिलाई मशीन ऑपरेटर प्रशिक्षण की 60 महिला सहित कुल 95 प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण में सफल होने पर प्रमाणपत्र तथा किट प्रदान किया गया। अदाणी फाउंडेशन समुदायों और व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए सशक्त बनाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *