Google Analytics Meta Pixel मोबाइल छीन भाग रहे लुटेरों को छात्रा ने सात किमी तक स्कूटी दौड़ाकर दबोचा - Ekhabri.com

मोबाइल छीन भाग रहे लुटेरों को छात्रा ने सात किमी तक स्कूटी दौड़ाकर दबोचा

पंजाब के जिला गुरदासपुर में ट्यूशन से स्कूटी पर घर लौट रही एक छात्रा से मोटरसाइकिल सवार दो युवक मोबाइल फोन छीन फरार हो गए। मगर छात्रा ने हार नहीं मानी और छात्रा ने अपनी स्कूटी लुटेरों की मोटरसाइकिल के पीछे लगा ली। छात्रा ने अपनी स्‍कूटी 80 की रफ्तार से सात किलोमीटर तक पीछा किया। आखिरकार गांव भट्टियां के पास छात्रा ने लुटेरों की मोटरसाइकिल के आगे अपनी स्कूटी खड़ी कर दी। साथ ही मोबाइल वापस लेने के लिए लुटेरों से भिड़ गई। वहां छात्रा और लुटेरों के बीच हाथापाई देख आसपास के लोग दौड़े तो लुटेरे मोबाइल सड़क पर फेंककर भाग निकले।
जिला गुरदासपुर के खिचियां के प्रीतम लाल की बेटी दीक्षा थापा ने बताया कि वह एक सेंटर में ट्यूशन पढ़ने जाती है। बुधवार शाम ट्यूशन से स्कूटी पर लौट रही थी तो रास्ते में पिता का फोन आ गया। रुककर मोबाइल पर बात कर रही थी कि पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो युवक मोबाइल छीनकर भाग निकले। इसके बाद उसने स्कूटी से उनका पीछा किया। लुटेरे मोटरसाइकिल और तेजी से भगाने लगे। इसके बावजूद वह तनिक भी डरी नहीं। उसने सात किलोमीटर तक पीछा कर गांव भट्टियां के पास लुटेरों की मोटरसाइकिल के आगे अपनी स्कूटी लगा दी। यह देखकर लुटेरों के होश उड़ गए। जब वह मोबाइल लेने के लिए उनसे भिड़ी तो वे हाथापाई करने लगे। यह देख आसपास के लोग दौड़े तो लुटेरे मोबाइल सड़क पर फेंककर मोटरसाइकिल समेत फरार हो गए। छात्रा ने पुलिस को शिकायत नहीं की है, मगर उसकी बहादुरी को आसपास के लोग खूब सराह रहे हैं।
इस संबंध में प्रीतम लाल ने बेटी की बहादुरी पर नाज जताते हुए कहा कि बेटी दीक्षा बचपन से ही बहादुर है। आज लुटेरे का मुकाबला कर उसने अपनी बहादुरी को साबित कर दिया। हमें उस पर नाज है।
वहीं डीएसपी सुखपाल सिह का कहना है कि छात्रा से हुई छीनाझपटी की वारदात संबंधी अभी शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो मामले की गहनता से जांच करवाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...