Google Analytics Meta Pixel झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और उनकी पत्नी की निर्मम हत्या - Ekhabri.com

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और उनकी पत्नी की निर्मम हत्या

  • सोते वक्त पहले गोली मारी, फिर बाहर खींचकर चाकू से गला रेत दिया
  • सत्ता पार्टी के नेता की हत्या से मचा हड़कंप


झरिया। धनबाद(झारखंड) जिले झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और उसकी पत्नी की बेहद ही दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गयी। सत्ता पार्टी के इस बड़े नेता की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है।  सुदामडीह थाना क्षेत्र के गौरखुटी स्थित उनके घर पर ये वारदात हुई है। पहले तो झारखंड मुक्ति मोर्चा (खटट) के धनबाद महानगर उपाध्यक्ष शंकर रवानी (53) व उनकी पत्नी बालिका देवी (50) को घर में घुसकर गोली मारी और फिर उससे भी हत्यारों का मन नहीं भरा तो घर से बाहर खींचकर गला भी रेत दिया। शनिवार की रात उनके घर में ये वारदात हुई है, जबकि लोगों को ये जानकारी आज सुबह हुई। यहां ये बात गौर करने वाली है झारखंड में जेएमएम की ही सरकार है और हेमंत सोरेन वहां के मुख्यमंत्री है। हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि इसे दो परिवार के बीच की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है।

खटट धनबाद महानगर के उपाध्यक्ष शंकर रवानी के बड़े बेटे की भी 3 साल पहले हत्या हो चुकी है। उस पर चचेरे भाई की हत्या का आरोप लगा था। शंकर रवानी (53) और उनकी पत्नी बालिका देवी (50) का एक पुत्र है, जो बाहर रहता है। आसपास के लोगों के अनुसार, शनिवार की रात 4-5 बदमाश उनके घर में घुसे और सो रहे दंपती को गोली मार दी। इसके बाद उन्हें खींचते हुए आंगन तक लाए और धारदार हथियार से गला रेत दिया। पुलिस को मौके से तीन खोखा और चाकू मिला है। मृतक शंकर रवानी का पुत्र करण रवानी बाहर में पढ़ाई करता है। यहां उसके पिता व मां रहते थे। बताया जा रहा है कि इस दंपती ने अपराधियों से अपनी जान बचाने के लिए काफी जद्दोजहद की। अपराधियों ने पति-पत्नी की गर्दन को चाकू से रेत दिया। साथ ही किसी धारदार हथियार से शंकर रवानी के सिर पर वार भी किया। शंकर रवानी के सिर पर गहरे जख्म हैं।


बाहर से बंद था मेन गेट
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने घर के मेन गेट को बाहर से बंद कर दिया। घर के कमरे व आंगन में चारों ओर खून के धब्बे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों ने सो रहे पति-पत्नी को पहले गोली मारी और फिर कमरे से बाहर खींचकर चाकू से गला रेत दिया। आपको बता दें कि झारखंड में जेएमएम की ही सरकार है।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *